सपा ने निलंबित बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव को दिया टिकट
लोकसभा चुनाव 2019 में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं और यही वजह है कि राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं और इसी बीच खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नरेंद्र मोदी के खिलाफ निलंबित बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने बेहतरीन रणनीति बनाते हुए निलंबित बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव को मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है तो चलिए जानते हैं समाजवादी पार्टी ने किस रणनीति के तहत निलंबित बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव को टिकट दिया।
समाजवादी पार्टी ने चली चुनावी चाल –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों वाराणसी से 7 किलोमीटर लंबा रोड शो करके सभी विपक्षी दलों को हैरत में डाल दिया क्योंकि इनके रोड शो में जिस प्रकार का जनसैलाब उमड़ा था उसे बेचने के बाद हर किसी के पसीने छूट गए यही वजह रही कि कांग्रेस से प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बदल लिया।
आरसीबी समाजवादी पार्टी ने बर्खास्त बीएसएफ जवान को वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिकट दे दिया है। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी लोकसभा सीट से पहले शालिनी यादव को टिकट देने का मन बनाया था लेकिन जब उन्हें तेज बहादुर यादव के चुनाव लड़ने की खबरें मिलने लगी तो उन्होंने तेज बहादुर यादव को अपना प्रत्याशी बना कर मैदान में उतार दिया। आपको बता दें कि तेज बहादुर यादव वहीं बीएसएफ जवान है जिन्होंने एक वीडियो के जरिए सेना के द्वारा दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता के बारे में सवाल उठाया था जिसके बाद इसकी जांच की गई और ऑन ड्यूटी अनुशासनहीनता पाए जाने पर तेज बहादुर यादव को बर्खास्त कर दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम पीछे लेते हुए अजय राय को वाराणसी लोकसभा सीट से टिकट दिया है वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी शालिनी यादव को वाराणसी लोकसभा सीट के लिए चुना था लेकिन जब समाजवादी पार्टी ने तेज बहादुर यादव के बारे में सुना तो उन्होंने तेज बहादुर यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया।
राजनीति से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

