मुंबई और दिल्ली में दिखा अर्थ ऑवर का असर
अर्थ आवर का नाम तो आप सभी लोगों ने सुना होगा और आप इस शब्द से परिचित भी होंगे… अगर आप नहीं भी परिचित है तो चलिए आज हम आपको परिचित करवाने जा रहे हैं अर्थ आवर शब्द से, जो रोचक भी है, और धरती बचाने की मुहिम से भी जुड़ा हुआ है। हालांकि आज अर्थ आवर का असर भारत देश में भी देखने को मिला….. तो चलिए जानते हैं क्या है अर्थ आवर
क्या है अर्थ आवर –
आम तौर पर इसे ब्लैकआउट के नाम से भी संबोधित करते हैं आपने ब्लैकआउट का नाम जरूर सुना होगा…. जिसमें पूरे राज्य या पूरे देश की बिजली किसी कारणवश चली जाती है, या तो बंद कर दी जाती है, लेकिन इसके अलावा ब्लैकआउट में उपभोक्ताओं और आम लोगों के द्वारा जानबूझकर बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाती है, ताकि बिजली की बचत की जा सके और इसी से मिलता-जुलता है अर्थ आवर…..
अर्थ आवर डब्ल्यू डब्ल्यू एफ यानी कि वर्ल्ड वाइड फंड का एक अभियान है। इसके अंतर्गत पूरे विश्व के कई देशों को जोड़ा जाता है, और वह सभी देश अर्थ आवर को मनाने के लिए अपनी रजामंदी दिखाते हैं। इसका मतलब लोगों को बिजली के महत्व को बताना और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना होता है। खास बात यह है कि अर्थ आवर का मुख्यालय सिंगापुर में है और इसकी स्थापना 2007 में हुई थी।
अर्थ आवर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय सिडनी में तब बना था जब पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए 1 घंटे तक लाइट बंद कराई गई थी। इसके बाद करीब 162 देशों द्वारा लाइट बंद करने का अभियान अभी तक जारी है। इस आंदोलन के अंदर सभी व्यक्ति एक साथ सहमति व्यक्त करते हैं और मार्च में स्थानीय समय के अनुसार शाम 8:30 से 9:30 तक घर मोहल्ले और अन्य स्थानों पर जहां पर विद्युत का प्रयोग होता है उसे बंद करके केवल मोमबत्ती वगैरह का प्रयोग करते हैं।
मुंबई और दिल्ली में आज दिखा अर्थ आवर का असर –
बता दें कि आज अर्थ आवर मनाया जा रहा है और इसके अंतर्गत मुंबई और दिल्ली भारत के ऐसे बड़े राज्य हैं जहां पर बिजली का बंद होना मुनासिब नहीं होता है, लेकिन अर्थ आवर को देखते हुए और पर्यावरण को बचाने की मुहिम से जुड़ते हुए भारत ने मुंबई और दिल्ली राज्य में विद्युत आपूर्ति बंद करके अर्थ आवर के अभियान से खुद को जोड़ा है और यह हमारे देश के लिए गर्व की भी बात है।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के पास लाइट बंद करके अर्थ आवर मनाया गया तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर लाइट बंद करके अर्थ आवर के महत्व को भारत देश ने विश्व पटल पर पर्यावरण के प्रति जागरुकता और चिंता को प्रस्तुत किया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

