बोर्ड इतिहासBreaking News Education Interesting Jobs Knowledge News Social Media 

बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास, पढ़ें पूरी ख़बर

बिहार बोर्ड का नाम तो सभी लोगों ने सुना होगा क्योंकि करीब 2 साल पहले बिहार बोर्ड नकल के मामले में खूब चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन इस बार बिहार बोर्ड ने इतिहास रचा दिया है। जी हां बिहार बोर्ड ने इतिहास रचते हुए एक ऐसा कार्य किया है, जो अभी तक किसी भी बोर्ड के द्वारा नहीं संपन्न हुआ है…. तो चलिए जानते हैं बिहार बोर्ड ने कौन सा इतिहास रचा है।

क्या है पूरा मामला –

आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि बिहार बोर्ड ने अब कौन सा नया इतिहास रचा है तो चलिए बिना देरी किए हुए आपको बताते हैं कि बिहार बोर्ड में किस मामले में इतिहास रचा है। दरअसल बिहार बोर्ड के द्वारा आज 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं, और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित करके बिहार बोर्ड ने इतिहास रच दिया है।
जी हां आज तक इससे पहले किसी भी बोर्ड ने मार्च महीने में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को जारी नहीं किया है। यही वजह है कि बिहार बोर्ड ने इस बार बड़ी सूझबूझ से और तन्मयता से सही समय पर कॉपियों की जांच करके 30 मार्च को ही रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि बिहार बोर्ड ने आज दोपहर 1:00 बजे 12वीं की परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। खास बात यह है कि बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस बार 13 लाख 15 हजार 371 छात्र सम्मिलित हुए थे।
गौरतलब है कि शिक्षा जगत में यह किसी भी  एजुकेशन बोर्ड के की ओर से इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब बोर्ड मार्च में रिजल्ट जारी करेगा। अब तक हर साल मई के दूसरे हफ्ते में ही नतीजे घोषित होते रहे हैं। वही सबसे बड़ी खास बात यह है कि बिहार बोर्ड के द्वारा 12वीं की परीक्षा का जो रिजल्ट जारी किया जा रहा है वह केवल 44 दिन के अंदर ही छात्रों के हाथ में होने जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment