हत्याBreaking News Crime 

महिला ड्रग इंस्पेक्टर की गोली मारकर की गई हत्या

पंजाब के खरार से एक दर्दनाक घटना सुनने को मिल रही है, जहां पर एक महिला ड्रग इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जी हां पंजाब के खरार में एक व्यक्ति ने एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि व्यक्ति ने महिला स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या क्यों कर दी इसके पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन गोली का शिकार हुई महिला का नाम नेहा शोरी बताया जा रहा है।
गोली मारकर की गई हत्या –
महिला ड्रग इंस्पेक्टर जिसका नाम नेहा सॉरी बताया जा रहा है उसे बलविंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि महिला ड्रग इंस्पेक्टर को ऑफिस में ही गोली मारी गई। हालांकि बलविंदर सिंह का महिला ड्रग इंस्पेक्टर से क्या रिश्ता था और वह महिला ड्रग इंस्पेक्टर का कौन लगता था और उसने गोली क्यों मारी इस मामले में पुलिस अभी भी छानबीन कर रही है लेकिन उसे अभी तक कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि महिला इंस्पेक्टर की हत्या उसके केबिन में की गई उसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली जिसके चलते हत्यारोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो पुलिस ने बताया कि नेहा शोरी खरार के ड्रग और फूड केमिकल लैबोरेट्री में पोस्टेड थीं। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी बलविंदर सिंह महिला ड्रग इंस्पेक्टर के ऑफिस में घुसे तो उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से नेहा पर करीब 11:40 पर तीन गोलियां चलाईं।
उसके बाद बलविंदर सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन बलविंदर सिंह भाग ना सके और लोगों के द्वारा पकड़े गए और जब बलविंदर सिंह को पकड़ा गया तो उसने तो सबसे पहले लोगों को धमकाने की कोशिश की लेकिन जब लोगों ने उसे कसकर पकड़े रखा तो वह अपने आप को फंसता देख खुद पर गोली चला ली। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
वहीं घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने हत्यारोपी पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्यारोपी मोरिंडा में एक केमिस्ट की दुकान चलाता है, और 2009 में रोपड़ में जिला ड्रग्स इंस्पेक्टर के रूप में तैनात नेहा शोरी ने उसके मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था और कथित तौर पर उसकी दुकान से नशीली दवाइयां बरामद की थीं तब बलविंदर सिंह की दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। कहा जा रहा है कि शायद पुरानी रंजिश में बलविंदर सिंह ने नेहा शोरी को गोली मारकर जान ले ली है।

Related posts

Leave a Comment