अखबार से लेते थे अपनी फिल्मो के टाइटल, देवानंद
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के कुछ उन तथ्यों के बारे में जो ना आपने पहले कभी देखे होंगे और ना जिनके बारे में कभी सुना होगा|
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्म मुग़ल-ए-आज़म का है| दोस्तों, फिल्म मुग़ल-ए-आज़म को बनाने में 18 साल का वक्त लगा था और इस फिल्म की सबसे खास बात यह है की इस फिल्म के हर सीन को तीन भाषाओं में शूट किया गया था| फिल्म इंग्लिश, तमिल और हिंदी भाषा में शूट की गई थी|
दोस्तों, रेखाको तो आप जानते ही होंगे| रेखा की खूबसूरती के बहुत लोग कायल हैं! और हो भी क्यों न! वो है ही इतनी खूबसूरत, लेकिन क्या आप जानते हैं| रेखा जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन, पब्लिक गैदरिंग या सार्वजनिक कार्यक्रम में जाती हैं तो डार्क रेड या चॉकलेटी कलर की लिपस्टिक ही लगाती हैं|
लगान फिल्म किस किसको याद है| अगर याद नहीं है तो हम आपकी यादें ताजा कर देते हैं| दरअसल लगान फिल्म में सबसे ज्यादा ब्रिटिश अभिनेताओं ने भूमिका निभाई थी बॉलीवुड के इतिहास में आज तक ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी इसमें इतने सारे ब्रिटिश अभिनेताओं को कास्ट किया गया है| ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है|

देवानंद की एक्टिंग के तो हम सभी कायल हैं, गर्दन घुमा के वह जो एक्टिंग करते थे| “मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया” गाइड फिल्म में उनके ऊपर फिल्माए गए इस गाने के बाद, लड़कियां उन पर मरने लगी थी| लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अपनी फिल्मों के टाइटल न्यूज़ पेपर की हेडलाइन से लिया करते थे उन्हें लगता था की ऐसा करने से लोग फिल्म से जुड़ाव महसूस करेंगे|
दोस्तों,हमारे द्वारा दी गयी बॉलीवुड की जानकारी आपको कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में जरूर लिख भेजे|

Writer, Storyteller, Dreamer



