शराब पीकर नामांकन पत्र भरने पहुंचे ये नेता, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरना शुरू कर दिया है और इसी बीच बिहार से एक ऐसी खबर आ रही है जिसमें शराब पीकर एक नेता जी नामांकन पत्र भरने पहुंचे लेकिन जब उनके इस हरकत का पुलिस को पता लगा तो पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
शराब के नशे में थे नेताजी –
दरअसल बिहार में 5 अप्रैल 2016 से पूरे राज्य में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू है जिसके तहत बिहार में शराब पीना रखना कानूनन जुर्म है। पर नेताजी पता नहीं कि सत्ता की सुख में व्याप्त थे कि वह शराब पीकर नामांकन पत्र भरने पहुंच गए, जैसे ही पुलिस को उनकी इस हरकत का पता लगा पुलिस ने उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल पूर्णिया लोकसभा सीट से स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर राजीव कुमार सिंह, नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे लेकिन वह शराब के नशे में थे और इसकी भनक वहां पर मौजूद लोगों को और पुलिस वालों को लग गई जिसके बाद पुलिस ने शराब बंदी कानून के उल्लंघन पर उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया।
चुनाव अधिकारियों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि राजीव कुमार सिंह जब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे तो उनकी स्थिति ठीक नहीं दिख रही थी और हम लोगों को संदेह था कि उन्होंने शराब का सेवन किया है। अधिकारियों ने कहा कि हमारा शक तब सच हुआ जब राजीव कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले शराब का सेवन करना स्वीकार कर लिया था।
आबकारी अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि एक सांस लेने वाले परीक्षण में शराब के निशान की पुष्टि होने के बाद राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पहला ऐसा मौका था जब राजीव कुमार सिंह चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने पहुंचे थे और उन्होंने इस दौरान शराब का सेवन किया था। राजीव कुमार बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया पुलिस थाने के अंतर्गत नगरा के निवासी हैं

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

