नन्ही सी परी समायराCricket Featured Article Interesting Sports Trending हिन्दी लेख 

नन्ही सी परी समायरा पहली बार अपने पापा रोहित शर्मा का मैच देखने पहुंची स्टेडियम

आज कल आईपीएल का टशन खूब चर्चा में है। बता दे कि बीते दिन मुंबई इंडियंस के कप्तान यानि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी उनका मैच देखने आई थी। जी हां यह मैच मुंबई और दिल्ली टीम के बीच हुआ था। गौरतलब है कि मैच के दौरान हर किसी की नजर रितिका से ज्यादा उनकी नन्ही सी परी समायरा पर थी। जो पहली बार अपने पापा रोहित शर्मा का मैच देखने के लिए स्टेडियम आई थी। दरअसल मैच के दौरान समायरा इतनी ज्यादा क्यूट लग रही थी कि उनकी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। वैसे आपको बता दे कि केवल रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि युवराज सिंह की पत्नी हेजल भी इस मैच में शामिल हुई थी।

बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का फनी आउट होना आपको भी हॅसने पर कर देगा मजबूर

नन्ही सी परी समायरा

दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मुंबई इंडियंस की करारी हार

नन्ही सी परी समायरा..

वही अगर समायरा की बात करे तो यूँ तो समायरा की तस्वीरें अक्सर अपने पिता यानि रोहित शर्मा के साथ वायरल होती ही रहती है। मगर ये पहली बार था जब समायरा किसी आईपीएल मैच में मौजूद थी। बहरहाल मैच के दौरान रितिका अपनी बेटी को सहलाते हुए भी नजर आ रही थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कल का मैच रोहित शर्मा के लिए बेहद खास था। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम भले ही कल का मैच न जीत पाई हो, लेकिन अपनी बेटी को देख कर रोहित शर्मा को जिस ख़ुशी का एहसास हुआ, वो शायद उन्हें पहले कभी नहीं हुआ होगा।

सपा-बसपा गठबंधन का साथी लोगो हुआ सोशल मीडिया पर जारी

बहरहाल हम तो केवल इतना ही कह सकते है कि अगर किस्मत ने साथ दिया तो अगली बार मुंबई इंडियंस की टीम को जीत जरूर मिलेगी। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि नन्ही सी परी समायरा अपने पापा को स्टेडियम में मैच खेलते हुए देख कर काफी अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रही थी।

क्रिकेट से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
नन्ही सी परी समायरा पहली बार अपने पापा रोहित शर्मा का मैच देखने पहुंची स्टेडियम   India Alive
Article Name
नन्ही सी परी समायरा पहली बार अपने पापा रोहित शर्मा का मैच देखने पहुंची स्टेडियम India Alive
Description
गौरतलब है कि मैच के दौरान हर किसी की नजर रितिका से ज्यादा उनकी नन्ही सी परी समायरा पर थी। जो पहली बार अपने पापा रोहित शर्मा का मैच देखने के लिए स्टेडियम आई थी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment