दिल्ली में जारी है ठंड का कहर, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, पढ़िये खबरFeatured Article nature News 

दिल्ली में जारी है ठंड का कहर, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, पढ़िये खबर

दिल्ली में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। जहां लोगो ठंड का कहर झेलने को मजबूर है। लोगो को ना ही घर में चैम मिल रहा है और ना ही गर्म कपड़ों से। वहीं, भीषण ठंड पड़ने से लोगो का हाल बुरा है। बता दें कि ठंड ने कई दिनों के बाद दिल्ली में इस तरह कड़ाके की ठंड पड़ी है। जहां रात के समय तो और ज्यादा लोग ठंड की मार झेल रहे है।

मौसम का बदला मिजाज आ रहा नजर

वैसे तो जनवरी माह में सुबह-शाम के समय ठंड पड़ती थी और दिन में थोड़ी राहत मिल जाती थी लेकिन इस बार मौसम का मिजाज मानो एकदम बदला सा नजर आ रहा है। जहां इस बार दिल्ली में कड़ाके की सर्दी ज्यादा समय तक पड़ने को मजबूर है। वहीं, मौसम विभाग आईएमडी की माने तो दिल्ली और आस-पास के इलाकों में जनवरी माह में सबसे ज्यादा कोल्ड-डे देखने को मिले हैं।

ये साबित हुए कोल्डेस्ट स्टेशन

जहां कई जगहों पर तो दिन के समय तापमान 7 से 10 दिनों तक जा पहुंचा। हालांकि, इससे पहले सबसे लंबे समय तक कोल्ड डे की स्थिति जनवरी वर्ष 2015 में 11 से 13 दिनों तक बनी रही थी। दरअसल, राजधानी दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से नरेला, जफरपुर, अया नगर पालम और रिज कोल्डेस्ट स्टेशन साबित हुए है। जहां मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस साल 15 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिली।

इसलिए उतपन्न हुई ये स्थिति

उन्होंने बताया कि कोहरा, हल्के बादलों के साथ ही हवाएं चलने से ऐसी स्थिति उतपन्न हुई। वहीं, नरेला में बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम रहा। हालांकि, सफदरजंग और लोधी रोड में दिन का तापमान 18.1 और 18.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं, इस समय ठंड के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related posts

Leave a Comment