Breaking News nature News 

119 सालों में नहीं पड़ी ऐसी ठंड, टूटा सारा रिकॉर्ड

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 119 सालों बाद ठंड ने ऐसा कहर ढाया है। ठंड की वजह से उत्तर प्रदेश में अब तक 84 लोगों की जान जा चुकी है। भयंकर ठंड और कोहरे कारण का असर यातायात पर भी पड़ा है। इसके साथ ही ट्रेन और विमानों के संचालन में भी रुकावट आई है। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से सात विमान निरस्त कर दिए गए। 11 विमान एक से पांच घंटे की देरी से पहुंचे। प्रदेश से खुलने और गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

जरूर देखें- ठंड में संतरा खाएं और सर्दी के मौसम में यह गुणकारी फायदे पाएं

सोमवार को राजधानी दिल्ली में 119 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। तो वहीं मथुरा में तापमान 0.5 तक पहुंच गया है। हरियाणा और पंजाब में भी बुरा हाल रहा। पूरे पंजाब में कोहरे के बीच फरीदकोट में तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 3.5 और अमृतसर में पारा 1.2 डिग्री रहा। हरियाणा का रोहतक 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मध्यप्रदेश में ठंड से मरने वाले दो व्यक्ति शिवपुरी और हरदा के थे। घने कोहरे के कारण नोएडा में नहर में कार गिरने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। बदायूं में हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में बादल व कोहरा अधिक छाने के अलावा शीतलहर व ठंड में तेजी आने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। भीषण ठंड के चलते नोएडा में 2 दिनों तक स्कूल को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शिमला, मसूरी और मनाली से भी कम दर्ज किए गए। दिल्ली में दिसंबर माह में सबसे कम औसतन अधिकतम तापमान का 119 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। कड़ाके की ठंड से लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को उत्‍तर प्रदेश में 63 और पंजाब में तीन लोगों की मौत हो गई।

 

Related posts

Leave a Comment