दिल्ली में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बंगले की की गई कुर्की
आईएनएक्स मीडिया घोटाले में रिश्वत लेने के आरोप में देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पी चिदंबरम दिल्ली के हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद न जाने कहां गायब हैं। आयकर विभाग के अधिकारी के साथ-साथ सीबीआई अधिकारी भी उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। मगर अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। चिदंबरम द्वारा नोटिस दिए जाने पर उपस्थित ना हो पाने के कारण ईडी ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। वहीं दिल्ली में देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के जोर बाग स्थित बंगले की कुर्की कर ली गई है। दरअसल उन पर आरोप है कि आईएनएक्स मीडिया घोटाले में मिले पैसों के द्वारा उन्हें ने अपने बेटे के साथ मिलकर देश और विदेश में कई संपत्तियां खरीदी हैं।
पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बंगले की हुई कुर्की
ईडी और सीबीआई द्वारा अब देश के पूर्व गृह मंत्री और उनके बेटे कीर्ति चिदंबरम के खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। दोनों को आईएनएक्स मीडिया मामले में सह आरोपी बनाया गया है। दिल्ली के जोर बाग स्थित जिस बंगले को ईडी ने शामिल किया है उसकी कीमत ₹16 करोड़ है। इसके अलावा स्पेन के बार्सिलोना में स्थित एक टेनिस क्लब की कीमत ₹15 करोड़ है। इसके अलावा यूके में एक रिजल्ट के साथ-साथ भारत में कई संपत्तियों को भी ईडी ने अपनी चार्जशीट में शामिल किया है जिसकी संपत्ति लगभग ₹54 करोड़ है।
समर्थन में उतरे प्रियंका और राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब चिदंबरम साहब के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और आनंद शर्मा ने भी केंद्र सरकार पर बदले की भावना रखकर कार्य करने का आरोप लगाया है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



