कर्नाटक में 14 विधायक अयोग्यFeatured Article News politics Trending 

कर्नाटक के नाटक में भाजपा के लिए खतरे की घंटी, 14 विधायक हुए अयोग्य

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत से केंद्र में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर्नाटक में एक नया रोमांच जुलाई महीने के मध्य में ही शुरू कर दिया जब कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमार स्वामी की सरकार को बहुमत साबित करने के लिए चुनौती दी जाने लगी और देखते ही देखते एचडी कुमार स्वामी सरकार बहुमत ना साबित कर पाने की वजह से धड़ाम हो गई हालांकि इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 3 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था लेकिन अब कर्नाटक में 14 विधायक अयोग्य हुए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला –

आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में आज कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने कांग्रेस और जेडीएस के 14 विधायकों को अयोग्य करार दिया और इतनी बड़ी संख्या में 14 विधायकों को अयोग्य करार दिया जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए एक हिसाब से खतरे की घंटी ही है लेकिन फिर भी मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के पास 105 विधायक हैं जो बहुमत के लिए काफी है।

 

लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी इस राज्य में बन सकती है कांग्रेस की सरकार

वहीं दूसरी ओर अगर देखा जाए तो एचडी कुमार स्वामी के पास भी इस समय 104 विधायक हैं जो बहुमत के लिए पूर्ण नहीं है। कर्नाटक में 14 विधायक अयोग्य हुए हैं और इस बात की जानकारी मिलने के बाद एचडी कुमार स्वामी की उम्मीदें भी जगी हुई होंगी क्योंकि कर्नाटक में 14 विधायक अयोग्य हुए हैं और अगर भाजपा के पास मौजूदा विधायक में से एक भी विधायक सत्ता दल बदलता है तो भाजपा की सरकार गिरने का खतरा बन जाएगा।

2019 का लोकसभा चुनाव रहा दुनिया का सबसे महंगा चुनाव

गौरतलब है कि कर्नाटक में पिछले ही हफ्ते एचडी कुमार स्वामी की सरकार पूर्ण बहुमत साबित ना करने के कारण गिर गई थी और उसके बाद कहा जा रहा था कि बहुमत के लिए 105 विधायकों की जरूरत है जो भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बीएस येदुरप्पा के पास था और यह भी कहा जाने लगा कि आने वाले सोमवार या बुधवार को येदुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हालांकि अभी भी उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीदें बरकरार हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान 15 दिनों में पार्टियों को मिला हजारों करोड़ रुपए का चंदा

Related posts

Leave a Comment