मैरी कॉम ने गोल्ड मेडल जीता हैFeatured Article Interesting International Affairs Knowledge News Social Media Sports Trending समाचार 

जानिए किस कप में मैरी कॉम ने जीता है गोल्ड मेडल

भारत में बड़ी तेजी से बेटियों का विकास हो रहा है और इसका पर्याप्त उदाहरण आपको बखूबी देखने को मिल सकता है। हाल ही में देश में ऐसे तीन मौके देखने को मिले जब भारत को अपनी देश की बेटियों पर गर्व हुआ और अब एक ऐसा ही मौका सामने देखने को आ रहा है जिसमें मुक्केबाज की धुरंधरनी मानी जाने वाली मैरी कॉम ने गोल्ड मेडल जीता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि उन्होंने किस कब के तहत यह मेडल जीता है।

प्रेसिडेंटल कप का फाइनल था आज –

 

वाराणसी घाट पर मोदी अवतार में विवेक ओबरॉय

प्रेसिडेंटल कप का फाइनल मैच आज बड़े ही रोमांचक मुकाबले में उस वक्त पहुंचा जब एक पल ऐसा आ रहा था जिसमें मैरी कॉम के हारने की संभावनाएं दिख रही थीं, लेकिन खेल में दमदार वापसी करते हुए मैरी कॉम ने अपने प्रतिद्वंदी को ऐसी पटखनी दी जो उनके गले में सीधे गोल्ड मेडल बनकर लटक गया।

 

ट्रोलिंग पर पहली बार खुलकर बोली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

मैरीकॉम ने गोल्ड मेडल जीता है और यह गोल्ड मेडल इंडोनेशिया में चल रहे प्रेसीडेंटियल कप के फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अप्रिल फ्रांस्को को हराकर यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 5 – 0 के अंतर से हराया जो आने वाली विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन को काफी सकारात्मक सोच प्रदान करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैरीकॉम 6 बार की विश्व चैंपियन रह चुकी हैं और उन्होंने हाल ही में मई में होने वाले इंडियन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भी गोल्ड मेडल जीता था।

बिल्व पत्र चढ़ाने से पहले जरूर ध्यान रखे ये खास बातें

 

गौरतलब है कि मैरीकॉम ने कई बड़े विश्व चैंपियनशिप के मैच भी जीते हैं और उन्होंने अपने मुक्केबाजी का जलवा बिखेरा है और यही वजह है कि उन्होंने अपनी बेहतरीन जिंदगी को निभाते हुए कई चुनौतियों का सामना भी किया चाहे वह उनके मां बनने के बाद चैंपियन बनने का हो या फिर शादी करने के बाद एक नई हताशा का लेकिन उन्होंने इन सबसे परे जाकर अपने खेल में वापसी दिखाकर भारत को वह तमगा दिया है जिसे सुनने के बाद भारत आज भी अपना सर गर्व से ऊंचा कर सकता है और मैरीकॉम ने गोल्ड मेडल जीता है जिसकी चर्चा पूरे भारत में बड़ी तेजी से चल रही है।

Related posts

Leave a Comment