जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने दाखिल की कोर्ट में चार्जशीट
आजम खान जो कि समाजवादी पार्टी से संबंध रखते हैं और रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं। वह अपने बेबाक और बदतमीज बयानों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे कई मौके आए जब आजम खान ने कई महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की। इतना ही नहीं टिप्पणी करने के बाद उनका घमंड इतने उच्च स्तर पर रहता है कि वह कभी भी माफी मांगने जैसी बात पर यकीन नहीं करते। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने रामपुर से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रही बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा पर एक और अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने का फैसला किया था। उसी मामले में अब पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसको लेकर आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
जयाप्रदा पर की थी अभद्र टिप्पणी
दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर लोकसभा क्षेत्र के शाहबाद में 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान के समर्थन में एक रैली की थी। इसी रैली में भाषण देते हुए आजम खान जयाप्रदा पर अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद आजम खान की चौतरफा आलोचना हुई थी। मामले को बढ़ता देख चुनाव आयोग ने आजम खान पर चुनाव प्रचार के लिए कुछ दिनों का प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं महिला आयोग ने भी आजम खान को नोटिस जारी किया था। स्टैटिक मजिस्ट्रेट महेश कुमार ने आजम खान के ऊपर शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी मामले में पुलिस में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
लोकसभा स्पीकर को लेकर भी दिया विवादित बयान
आजम खान ने अपने विवादित बयानों से कभी भी सीख नहीं लिए अभी हाल ही में 3 दिन पहले उन्होंने अस्थाई तौर पर लोकसभा स्पीकर का पद संभाल रही बीजेपी सांसद रामा यादव पर भी एक अशोभनीय टिप्पणी की। जिसके बाद लोकसभा की सभी महिला सांसद उनके निलंबन की मांग पर अड़ी हुई हैं। इसके लिए भी आजम खान से माफी मांगने की मांग की जा रही है। मगर आजम खान माफी मांगने नहीं आए।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।


