दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने की टेस्ट से संन्यास की घोषणा
विश्व क्रिकेट में इस समय सन्यास का दौर चल रहा है। जबसे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 समाप्त हुआ है तब से एक के बाद एक दिग्गज सन्यास लेते जा रहे हैं। अब दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इससे पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी सन्यास की घोषणा कर दी थी। पाकिस्तान के 2 तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि डेल स्टेन वनडे और टी-20 मैचों के लिए रहेंगे। मगर उनके संन्यास लेने के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। डेल स्टेन गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती है।
वनडे और T20 मैच खेलते रहेंगे डेल स्टेन
डेल स्टेन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल पोर्ट एलिजाबेथ ने श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में खेला था। डेल स्टेन ने संयास लेने के बाद कहा कि टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट का एक ऐसा प्रारूप है जो सर्वश्रेष्ठ है। यह क्रिकेट का प्रारूप आपकी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से परीक्षा लेता है। आपको टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए हर तरह से फिट रहने की आवश्यकता है। मुझे इस बात को सोच कर दुख हो रहा है कि मैं अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा। मगर कभी क्रिकेट न खेल पाने से बेहतर है इसीलिए मैं अपना पूरा ध्यान टी-20 और वनडे मैचों के लिए देना चाहता हूं ताकि मैं खेल में लंबे समय तक बना रहूं।
ऐसा रहा है डेल स्टेन का प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने अब तक 93 टेस्ट मैचों में 22.95 की औसत से कुल 439 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट की 119 पारियों में 2 अर्धशतक के साथ 1251 रन बनाए हैं। वहीं 125 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 25.96 की औसत से 196 विकेट झटके हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



