भारत बनाम पाक WC 2019 : सातवीं बार टीम इंडिया ने पाकिस्तानियो को रौंदा
भारत बनाम पाक WC 2019 : वर्ल्ड कप 2019 के महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ी| इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने इस फैसले को सही साबित किया भारत के पक्ष में|
यह मैच बारिश से प्रभावित रहा और समय-समय पर वर्षा के कारण इस मैच में अड़चन आई | पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर भारतीय क्रिकेट टीम ने धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा की सेंचुरी 140 रन और विराट कोहली के ताबड़तोड़ 77 रन की मदद से 5 विकेट खोकर 336 रन स्कोर बोर्ड पर खड़े किए|
भारत बनाम पाक WC 2019 : पूरे मैच का सारांश
जवाब में बारिश के कारण जब मैच रोका गया तो पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 166 रन था और डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से वह लक्ष्य से 86 रन पीछे था| बारिश के बाद खेल शुरू हुआ तो पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन का लक्ष्य मिला| इसके जवाब में वह 6 विकेट खोकर केवल 212 रन बना पाया भारत यह मैच 89 रनो से आराम से जीत गया|
भारतीय पारी की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने जहां करियर का 24 वां शतक ठोका और कुल 140 रन बनाए तो वही उनका साथ लोकेश राहुल ने 57 रनों की शतकीय पारी खेल के दिया|

विराट कोहली ने ताबड़तोड़ 70 रन बनाकर शानदार कप्तानी पारी खेली| अंत में विजय शंकर ने 15 गेंदों पर 15 रन और केदार जाधव 9 रन बनाकर नॉटआउट रहे|
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर लिया यह फैसला
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जिसमें विराट कोहली का विकेट शामिल रहा| जबकि हसन अली और वहाब रियाज़ को एक-एक विकेट मिले| 337 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य पाक टीम के लिए बेहद मुश्किल था| पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर इमाम उल हक 7 रन बनाकर विजय शंकर का शिकार हो गए|
इसके बाद फखर जमा और बाबर आजम ने मिलकर पाकिस्तानी पारी को संभाला और दोनों ने 114 रन जोड़ डाले| विराट कोहली ने अपना तुरुप का इक्का निकाला जो थे कुलदीप यादव| जब यह जोड़ी सेट हो रही थी तो कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए बाबर आजम को 48 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया और अगले ही ओवर में जमा को चहल के हाथों कैच करवाकर पवेलियन लौटा दिया”|
सके बाद पाकिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक क्रीज पर थे और उनसे काफी उम्मीदें थी पाकिस्तान को| पर हुआ उलट ही क्योंकि हार्दिक पांड्या का शिकार बने शोएब मलिक ने निराश किया| हफ़ीज़ भी कम रन बनाकर पांड्या का शिकार हुए|
कप्तान सरफराज अहमद अकेले पड़ चुके थे और उन्होंने भी घुटने टेक दिए और 12 रन बनाकर आउट हुए| पाकिस्तान का स्कोर 166 /6 था| जब खेल शुरू हुआ तो उसे 40 ओवरों में 302 रन बनाने थे लेकिन पाक टीम छह विकेट पर 212 रन ही बना पाई अतः डीएलएस मेथड के हिसाब से भारत ने इस मैच को अपने नाम किया और अपना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड कायम करते हुए सातवीं बार टीम इंडिया ने पाकिस्तानियों को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में रौंद डाला|
विराट कोहली ने रचा यह इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ दिया पीछे

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

