कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टीNews 

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में हुआ डिजिटल वार

देश में विधानसभा चुनाव और आने वाले आम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में आमने-सामने की टक्कर मची हुई है । आमने सामने की लड़ाई में डिजिटल तंत्र भी  अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर एडवर्टाइजमेंट किए गए जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को धूमिल करता है और उसके साथ ही वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के हिंदू वाले बयान पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में काफी आमने सामने की बयानबाजी देखी जा रही है ।
भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान में विज्ञापन दिया है और विज्ञापन केवल दिया ही नहीं गया है पाकिस्तान के डिजिटल वर्ल्ड में इसे सर्कुलेट भी किया गया है । इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने गुलाम नबी आजाद के बयान को आड़े हाथ लिया और इस बयान के द्वारा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है ।
 गुलाम नबी आजाद ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि बीते हुए 4 सालों में भारत देश का माहौल इतना ज्यादा खराब कर दिया गया है कि देश में जो भी जितने भी हिंदू हैं उन्हें चुनाव प्रचार के लिए कभी भी नहीं बुलाते  । वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस बात पर  कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस लगातार जातिवाद उच्च और नीच को लेकर राजनीति करती है । इसके साथ ही उसने कहा है कि कांग्रेस लगातार हिंदुओं का अपमान कर रही है ।
इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और टीका टिप्पणी की । गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने सर सैयद अहमद खान की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार में आई । मोदी सरकार के आते ही देश में एक डर सा माहौल बना हुआ है । अब कांग्रेस के हिंदू उम्मीदवार इतने डर चुके हैं कि वह कभी भी चुनाव में प्रचार के लिए उन्हें को निमंत्रण नहीं देते हैं । संबित पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की एक साजिश है । जिसमें वह हिंदुओ को कम आंकने की कोशिश कर रहे हैं । कांग्रेस के  याब बुरे  दिन शुरू हो गए हैं ।

Related posts

Leave a Comment