पीएम मोदीNews 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सोने का अंडा देने वाली मुर्गी को ना मारा जाए

देश में लगभग 5 राज्यों में विधानसभा होने वाले है और 2019 में होने वाले  लोकसभा चुनाव भी काफी दूर नहीं है । ऐसे में महंगाई का बढ़ना सरकार के लिए किसी गले की फाँस से कम नही है । तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों को सरकार अपने नियंत्रण में  नही कर पा रही हैं । दिल्ली में तीसरा सालाना वैश्विक तथा घरेलू तेल एवं गैस कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों साथ  चर्चा में पीएम मोदी ने सऊदी अरब जैसे विश्व स्तर के देशों से तेल की कीमतों को  के भाव को कम कर उचित पर लाने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि हमें एक साथ मिलकर प्रयास  करना होगा जिस से तेल के भाव को कम से कम किया जा सके ।
इस सम्मेलन में भारत के पीएम मोदी ने भारत जैसे देश के तुलना सोने की अंडा देने वाली मुर्गी से की ।  उन्होंने कहा कि सोने की अंडा देने वाली मुर्गी को नहीं मारना चाहिए । सोने की अंडा देने वाले मुर्गी को मारना ठीक  वैसा ही है जैसे कि अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना ।
सम्मेलन में भारत के पीएम मोदी ने कहा कि सऊदी अरब और समस्त देश जो तेल का उत्पादन करते हैं  । वह तेल  उत्पादन की क्षमता को बढाने पर ध्यान दें । साथ ही साथ तेल कीमतों को किस प्रकार से कम किया जाय । इस बात का भी विशेष ध्यान देना चाहिए । सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद अल फालिह ने भारत की चिंताओं पर विचार करने  का भरोसा दिया ।
 चुनावी समई  में गिरता हुआ रुपया  भारत देश के केंद्र सरकार के लिए काफी मुसीबत बनाया हुआ है । लगातार गिरते  हुए रुपए से जहां देश की अर्थव्यवस्था थोड़ी सी बिगड़ी हुई है वही विपक्ष ने भी गिरते हुए रुपये को लेकर केंद्र सरकार को काफी घेरा है ।
गौरतलब है कि भारत अपनी तेल जरूरतों का लगभग  83 प्रतिशत  तेल उत्पादक देशों से आयात करता है । लेकिन भारत पर  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा  होने से और रुपये के विनिमय मूल्य में गिरावट की वजह से भारत पर काफी दबाव बढ़ रहा है। बात दे कि इस  साल डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 14.5 फीसदी की गिरावट हो चुकी है ।

Related posts

Leave a Comment