मोहन भागवतNews 

राम मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार बनाये जल्द से जल्द कानून

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कर्ताधर्ता मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर के काफी चिंतित और उग्र रूप में दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने केंद्र सरकार को आदेश देते हुए कहा है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को जल्द से जल्द कानून बनाना चाहिए ।
 राष्ट्रीय संघ प्रमुख मोहन भागवत विजयादशमी से ठीक पहले अपने कार्यकर्ताओं और देश के लोगों को संबोधन देते हुए  अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का आवाहन किया । मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर पर चलने वाली राजनीति सदियों  से चली आ रही है । अब इस  राजनीति को खत्म करना चाहिए और राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में जल्द से जल्द  होना चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर सरकार राम मंदिर का निर्माण करने में असमर्थ है तो इसके लिए जल्द से जल्द सरकारी कानून बनाना चाहिए ।
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सरगर्मियां काफी तेज हो गई है । सभी पार्टियां अपना जोर लगा रही है । ऐसे में भागवत के आवाहन से केंद्र सरकार को थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है क्योंकि केंद्र सरकार का पूरा का पूरा ध्यान इस समय विधानसभा चुनावों और आने वाले आम चुनाव पर है ।  मोहन भागवत का उद्देश्य है कि  2019 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही राम मंदिर के निर्माण के कार्य को किया जा सके ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का आह्वाहन कहीं ना कहीं राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है ।  इसीलिए राजनीतिक पंडित मोहन भागवत के इस बयान का राजनीतिक मतलब निकाल रहे हैं  ।  राजनीतिक पंडितों का कहना है कि मोहन भागवत एक प्रकार से 2019 के आम चुनावों से पहले मोदी सरकार को संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि राम मंदिर को किसी भी तरह से किसी भी हाल में बनाया जाना चाहिए । गौरतलब है कि राम मंदिर का निर्माण भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से ही एक बड़ा मुद्दा रही है । जिसे भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव के समय में उठाकर जीत हासिल करती रही है ।  2014 के आम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का निश्चय किया था ।

Related posts

Leave a Comment