आतंकी हमलाNews politics Trending 

कांग्रेसी नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश

14 फरवरी 2019 का वह दिन जब सीआरपीएफ का काफिला जम्मू कश्मीर के पुलवामा से गुजर रहा था। तभी एक फिदायीन हमले में सीआरपीएफ की एक बस के परखच्चे उड़ गए। जिसमें हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। पुलवामा हमले को लेकर नेताओं के कई विवादित बयान आए। कुछ लोगों की राजनीति का स्तर इतना गिर गया कि उन्होंने पाकिस्तान को इसका दोषी ही नहीं माना। हाल ही में एक बार फिर से कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजीज कुरैशी ने मामले को लेकर एक बयान दिया और कहा कि यह आतंकी हमला भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश है।

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के नेता अजीज कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमारी सीआरपीएफ के ऊपर आतंकी हमला करवाया था। ताकि उन्हें दोबारा सत्ता में आने का मौका मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी 42 जवानों की चिता की राख से अपना राजतिलक करना चाहते हैं। मगर जनता इस बार उन्हें मौका नहीं देगी। उन्होंने भोपाल में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा द्वारा कोई भी प्रत्याशी घोषित ना कर पाने पर भी बयान देते हुए कहा कि भाजपा बिन दूल्हे की बारात है। वह जिसको भी सेहरा बांधबांधती है, वह भाग जाता है। दिग्विजय सिंह के सामने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोई भी प्रत्याशी घोषित किया जाना भाजपा की कमजोरी को दर्शाता है।

जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कई तरह के विवादित बयान विपक्ष की ओर से सामने आए हैं। उसके बाद जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी तब भी विपक्ष ने हमारी वायु सेना के एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे और सर्जिकल स्ट्राइक की तरह की एयर स्ट्रराइक के भी प्रूफ मांगे थे।

Summary
कांग्रेसी नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश
Article Name
कांग्रेसी नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश
Description
एक बार फिर से कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजीज कुरैशी ने मामले को लेकर एक बयान दिया और कहा कि यह आतंकी हमला भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment