कोर्ट में पेश हुए क्रिश्चियन मिशेल , पांच दिन के हिरासत पर सीबीआई को सौंपा
इटली की उच्च श्रेणी में माने जाने वाली कंपनी अगुस्टा वेस्टलैंड के साथ साथ वीवीआइपी चॉपर डील में कथित तौर से घोटाले में बिचौलिए के रूप में शामिल क्रिश्चियन मिशेल को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर दिया गया । कोर्ट में पेश हुए क्रिश्चियन मिशेल को पांच दिन के लिए सीबीआई हिरासत में सौंपा गया है । हम आपको बता दें कि मंगलवार की रात को उसे दुबई से भारत ले आया गया था । भारत की जांच एजेंसियां बहुत दिनों से उसे भारत लाने की प्रयास में लगी थी । यह ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सहयोग से सफल हुआ ।
कोर्ट में पेश हुए क्रिश्चियन मिशेल , पांच दिन के हिरासत पर सीबीआई को सौंपा
सीबीआई की तरफ से स्पेशल पब्लिक प्रोस्क्यूटर एडवोकेट डीपी सिंह कोर्ट में पेश हुए है । सीबीआई ने क्रिश्चियन मिशेल के लिए पुलिस हिरासत की माँग रखी है । वहीं एलजी के जोसेफ कोर्ट में पेश हुए क्रिश्चियन मिशेल । डीपी सिंह ने कोर्ट से कहा कि हमें क्रिश्चियन मिशेल की हिरासत चाहिए । क्योंकि हम कुछ महत्वपूर्ण , इस मामले से संबंधित दस्तावेजों के बारे में मिशेल से पूछताछ कर सकें । सीबीआई ने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल के मामले की जांच चल रही है । हमें हिरासत की जरूरत है । क्योंकि दुबई के दो खातों में इस मामले से संबंधित पैसा ट्रांसफर कर दिया गया था ।
पेश हुए क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ के बाद इस मामले से संबंधित कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है । पूछताछ में क्रिश्चियन मिशेल कई बड़े-बड़े ब्यूरोक्रेट्स के नाम के बारे में बता सकते हैं । जो इस घोटाले में हो सकते हैं । आरोप है कि अगुस्टा वेस्टलैंड से क्रिश्चियन मिशेल को घूस के रूप में 225 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं । ईडी ने कहा था कि यह पैसा और कहीं का नहीं बल्कि कंपनी द्वारा 12 हेलीकॉप्टर की समझौतों को अपने पक्ष में कराने के लिए लेन-देन के नाम पर इनको घूस के रूप में दिया गया था । कोर्ट में पेश हुए क्रिश्चियन मिशेल ने अपनी दुबई की कंपनी ग्लोबल सर्विसेज के माध्यम से धनराशि प्राप्त की थी । कथित जानकारी के अनुसार इस समझौते में कोडवर्ड में कुछ बड़े-बड़े नाम भी लिखे गए थे । जिनका मतलब क्रिश्चियन मिशेल ही बता सकते हैं ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

