बच्चों को बार-बार हो रहा है जुकाम, तो ये हो सकता है कारण, पढ़िये
बच्चो की बात करें तो यह जैसे ही थोड़े बड़े होते हैं उन्हें सर्दी और जुकाम परेशान करने लगता है। खासकर 2 साल के बाद बच्चों को बहुत ज्यादा सर्दी जुकाम होने लगता है। जिससे वह पूरी तरह से परेशान हो जाते है। सर्दी जुकाम में बच्चों की नींद की समस्या होने लगती है। कई बार सांस लेने में तकलीफ होती है जिसकी वजह से बच्चा पूरी रात नहीं सो पाता है। एनर्जी की कमी और शरीर में थकान रहती है। जिससे कुछ अच्छा भी नहीं लगता।
कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है कारण
अगर आपका बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है और सीजनल फ्लू या सर्दी-जुकाम होता रहता है तो इसका संबंध इम्यूनिटी से भी हो सकता है। जहां हो सकता हो मौसम बदलने पर बच्चे को सर्दी-खांसी हो रही है। तो ये कमजोर इम्यूनिटी का एक लक्षण है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे को इम्यूनिटी बूस्टर चीजें खिलाएं। बच्चे को रोज अदरक और शहद चटाएं और हो सके तो ठंडी चीजों से दूर ऱखें।
समय-समय पर दिखाएं डॉक्टर को
वहीं, बच्चो को बार-बार जुकाम होना, नाक बहना, आंखों से पानी आना एलर्जिक राइनाइटिस की वजह से भी हो सकता है। अगर बच्चे को बहुत जल्दी ये समस्या होती है तो बीमारी के समय पर डॉक्टर को दिखाएं। क्योंकि ये एलर्जी हो सकती है। अगर समय पर ट्रीटमेंट नहीं लिया तो ये बहुत ज्यादा हो सकती है। जिस चीज से बच्चे को एलर्जी है उससे दूर रखने की कोशिश करें। कोशिश करें बच्चे को रोज रात में स्टीम जरूर दें। जिससे वह राहत पाएगा।

