च्युइंगम चबाने के क्या होते है फायदें, क्या होते है नुकसान, जानियें
च्युइंगम का नाम जब भी हमारे मन में आता है तो हमें हमारा बचपन की याद आ जाती है। क्योंकि च्युइंगम चबाना और गुब्बारे उड़ाना हर किसी की पसंदीदा बचपन की गतिविधियाँ हैं। जिससे बचपन की यादें ताजा हो जाती है। च्युइंगम चबाना सभी को पसंद होता है लेकिन क्या आप ये जानते है कि अक्सर ऐसा नहीं करने की सलाह दी जाती।
चबाने के लिए होता है पदार्थ
जहां यह भी कहा जाता है कि च्युइंगम चबाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं, सच बात तो यह है कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अगर हम च्युइंग गम की बात करें तो यह रबड़ जैसा पदार्थ होता है, जिसे खासतौर पर चबाने के लिए बनाया जाता है। इसे केवल चबाना चाहिए और निगलना नहीं चाहिए। च्युइंग गम के सिर्फ नुकसान ही नहीं बल्कि कई फायदे भी हैं। आइये जानें इसके बारें में।
मुंह सूखने समस्या होती है दूर
अगर च्यूइंग गम में चीनी है तो इसे चबाने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है लेकिन क्या आप ये जानते है कि इससे मुंह सूखने की समस्या दूर हो जाती है। इतना ही नहीं इसके और भी कुछ फायदे हैं, जो इस प्रकार हैं।
खास बात
यह भी माना जाता है कि च्युइंग गम कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
तनाव से मिलता है छुटकारा
क्या आप ये जानते है कि च्युइंग गम चबाने से दिमाग में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। जिससे याददाश्त में सुधार होता है। इतना ही नहीं इसे चबाकर खाने से आपको तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है।
सतर्क रहने में करता है मदद
अगर आप थकान महसूस करते हैं तो च्युइंग गम आपको सतर्क रहने में मदद करेगा। जिसे आप चबाकर इसका स्वाद ले सकते है।

