खाना खाने के बाद तुरंत बाद चाय पीने की है आदत, तो ये पहुंच सकता है नुकसानFeatured Article Knowledge 

खाना खाने के बाद तुरंत बाद चाय पीने की है आदत, तो ये पहुंच सकता है नुकसान

चाय एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई पसंद करता है। क्या आप ये जानते है कि ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं, कई लोग तो ऐसे होते है जिन्हे अक्सर खाना खाने के बाद चाय पीने की जरूरत होती है। जहां खाना के तुरंत बात यह आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

ये समस्याएं कर सकती है उतपन्न

क्या आप ये जानते है कि जरूरत से ज्यादा चाय पीना गंभीर बीमारियों को न्यौता देता है। अगर आप भी खाना खाने के बाद चाय पी रहे हैं तो ये आपके शरीर में खून की कमी पैदा करता है। क्योंकि सुबह खाली पेट चाय पीना भी गैस, पेट में समस्याएं उत्पन्न कर देता है। खाना खाने से पहले और बाद में चाय पीना सही नही होता हैं।

खास बात

तो अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको गंभीर परिणाम झेलने पड़ते हैं। बता दें कि ज्यादा चाय का सेवन आंतों की गति पर असर डालता है और अगर दिन में 5 से 6 बार आप चाय पी रहे हैं तो इससे आंतों में एंजाइम बनना तो बंद हो ही जाते हैं। साथ ही कब्ज की परेशानी भी बढ़ने लगती है।

बढ़ जाता है हॉर्मोन का स्तर

अक्सर कुछ लोगों को ये शिकायत रहती हैं कि उन्हें सही खान-पान के बावजूद पेट में कब्ज की दिक्कत रहती है। तो इसके लिए हम आपको बता दें कि इसका एक बड़ा कारण ज्यादा चाय पीना भी हो सकता है। दिनभर चाय पीने से कोर्टिसोल या स्टेरॉइड हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है। जो आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाता है। कई बार क्या होता है हमें देर रात तर नींद नही आती है। तो इसकी वजह हर एक घंटे में चाय पीने की हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment