Breaking News News politics 

भाजपा ने किया इंकार, अब शिवसेना को न्योता

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए को लेकर अभी भी अटकलें साफ नहीं हुई हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया था। भाजपा ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया।भाजपा और शिवसेना दोनों ने चुनाव में गठबंधन किया था और चुनाव परिणामों में बीजेपी को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली थीं। दोनों पार्टियों ने एक गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीतने के बाद अब मुख्यमंत्री पद पर दोनों की सहमति नहीं बन पायी। जिसके बाद भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया।

जिसके बाद अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार बनाने के लिए आप शिवसेना को न्योता दिया है।राज्य भवन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल ने शिवसेना के विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे से सोमवार शाम 7:30 बजे तक अपनी पार्टी की इच्छा और बहुमत के आंकड़े की जानकारी देने को कहा है।

जरूर देखें- क्या महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन पर लग गया है प्रश्न चिन्ह?

राज्यपाल में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते शनिवार को भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर दो बार भी भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। दूसरी बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमेटी के लोगों को संबोधित किया। बैठक संपन्न होने के बाद भाजपा नेताओं ने राज्य भवन जाकर राज्यपाल को बता दिया कि बहुमत सिद्ध करने लायक संख्या बल नहीं होने के कारण भारतीय जनता पार्टी सरकार नहीं बनाएगी।

आपको बता दें कि राज्यपाल से न्योता मिलने के बाद शिवसेना में हलचल तेज हो गई है। अति उत्साह में शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायक तुरंत पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पहुंच गए। शिवसेना नेता संजय राउत समर्थन के लिए सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी मुलाकात होगी या नहीं इस बारे में आशंका जताई जा रही है।

 

Related posts

Leave a Comment