अयोध्या में मंदिरNews 

बी जे पी के नेता बोले अयोध्या में बने मस्जिद

अयोध्या में मंदिर बनने का मामला एक ऐसा मामला है जिसने भारत में हर चुनाव में  सरकार तो बनवा दी लेकिन देश की जनता के लिए  दुख की बात यह है कि आने वाली सरकार है और चली गई सरकारी कभी भी मिलकर अयोध्या में राम मंदिर ना बनवा पाई ।
 भारत में विधानसभा चुनावों और आम चुनावों को देखते हुए अयोध्या मुद्दा अपने चरम सीमा पर एक बार फिर से  यह मुद्दा गरमाया हुआ है । इस मुद्दे को लेकर बीजेपी के एमएलसी बुक्कल नवाब ने एक विवादित बयान दिया है । जिससे कि एक नया विवाद खड़ा हो गया है ।
बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने यह बयान लखनऊ में अल्पसंख्यक मोर्चा के एक कार्यक्रम के दौरान दिया । जिसके बाद उस कार्यक्रम में हंगामा खड़ा हो गया  । बीजेपी के नाराज कार्यकर्ताओं ने बीजेपी एमएलए को तुरंत मंच से हटा दिया । इस पूरे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौके पर मौजूद थे । अपने बयान देने के बाद मामला गंभीर होते हुए देखकर बुक्कल नवाब ने अब इस मामले पर सफाई भी दी है । उन्होंने कहा कि उनकी बात को लोग समझ नहीं पाए और बेवजह इस मुद्दे को तिल से ताड़ की तरह बनाया जा रहा है ।
गौरतलब है कि लखनऊ में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी एमएलसी के नेता बुक्कल नवाब ने अयोध्या मसले पर एक विवादित बयान दिया । उन्होंने अपने बयान में कहा कि अयोध्या में मंदिर की जगह पर मस्जिद बनाई जानी चाहिए । उनके इस बयान से पुरे सभागार में हंगामा होने लगा । वहां बैठे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुक्कल नवाब के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी । माहौल को बिगड़ता देखकर बुक्कल नवाब को तुरंत मंच से हटा लिया गया । इसके बाद काफी देर तक बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बुक्कल नवाब  के खिलाफ नारेबाजी की ।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे । उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार में मोदी सरकार का तारीफ़ किये ।  उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि यह एक ऐसी सरकार है जो लगातार देश के भलाई के लिए काम कर रही है ।

Related posts

Leave a Comment