हाफिज सईदNews 

आतंकी हाफिज सईद पर मेहरबान हो गई इमरान सरकार

पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां पर आतंक और आतंकवादियों को पाला जाता है ।  यह वाक्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने पिछले संबोधनो में पाकिस्तान के लिए कह दिया है ।  ठीक इसी तरह से एक बार फिर से पाकिस्तान की हमदर्दी आतंक और आतंकवादियों को लेकर फिर से दुनिया के सामने प्रदर्शित हुई है ।
इस बार पाकिस्तान ने अपनी मेहरबानी एक  ऐसे आतंकी पर दिखाई है । जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित कर दिया गया है ।  यह आतंकी 26 / 11 हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद है । जिस पर पाकिस्तान सरकार ने अपनी रहम दिली और  दरियादिली दिखाई है ।
पाकिस्तान में नवनिर्वाचित इमरान खान की सरकार ने हाफिज सईद के दो संगठन जमात-उद-दावा और फलाह ए  इंसानियत फाउंडेशन को पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठनों की सूची से पूरी तरह से हटा दिया है ।  प्रतिबंधित संगठनों की सूची से इन दोनों का नाम हटाकर इमरान खान सरकार ने हाफिज सईद पर अपने मेहरबानी को दिखाया है ।  गौरतलब है कि इसके पहले कि राष्ट्रपति ने एक अध्यादेश जारी करके हाफिज सईद के खिलाफ एक्शन लिया था लेकिन अब पाकिस्तान की नई सरकार हाफिज सईद पर अपने मेहरबानी बरसाना चाहती है ।
पाकिस्तान आतंकवाद आतंकवादियों पर की गई मेहरबानी से विश्व पटल पर अपनी छवि को खराब कर रहा है । पाकिस्तान को अमेरिका से मिलने वाली मदद और अन्य विकसित राष्ट्रों से मिलने वाले कर्ज पर भी अब संदेह बन गया है । आने वाले समय में पाकिस्तान को अमेरिका से मिलने वाली मदद पर रोक भी लग सकती है और इसके साथ ही नव निर्वाचित सरकार से आतंकवाद आतंकवादियों के खिलाफ कड़े रुख अपनाने और कड़े एक्शन लेने की जो थोड़ी बहुत उम्मीद थी वह भी खत्म हो गई है ।
इसके पहले पाकिस्तान के ही पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक अध्यादेश जारी किया था जिसमें आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 में संशोधन किया था । इस संशोधन के पश्चात यह निर्णय लिया गया था कि आतंकवाद और आतंकवादियों और उनके संगठनों को प्रतिबंधित किया जाएगा । गौरतलब है कि हाफिज सईद के दोनों संगठन संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधित संगठन के लिस्ट में थे ।

Related posts

Leave a Comment