बनारस हिंदू यूनिवर्सिटीNews 

बीएचयू के प्रोफेसर की रासलीला हुई जगज़ाहिर

महामना की बगिया के रखवाले ही महा मना की बगिया को की छवि को विश्व पटल पर धूमिल कर रहे हैं ।  बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी जिसका नाम एवं देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी इज्जत से लिया जाता है ।  उस विश्वविद्यालय के प्रशासन अपना गरिमा को खो रहे हैं ।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं पर पिछले कुछ दिनों पहले ही एक प्रोफेसर ने उन पर अभद्र टिप्पणी किया था ।  विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर जांच करने के लिए कमेटी बनाई और जांच पूर्ण होने के पश्चात आरोपी प्रोफेसर को विश्वविद्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया ।
अब वही आरोपी प्रोफेसर आनंद में मुद्रा में छात्र-छात्राओं के सामने डांस करते हुए देखे जा रहे हैं । उनके सामने खड़े हुए स्टूडेंट उनके ऊपर ताली बजा रहे हैं हंस रहे हैं और प्रोफ़ेसर साहब आनंदमय हो कर खूब मस्ती में झूम रहे हैं । ऐसा ही वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स और अन्य मीडिया चैनलों पर खूब वायरल हो रहा है । जिससे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की छवि विश्व पटल पर ऐसे प्रोफेसर की वजह से धूमिल हो रही है ।
गौरतलब है कि छात्राओं ने टूर के दौरान अश्लील हरकत आरोप लगा हुआ था ।  जिसकी वजह से इसकी शिकायत छात्राओं ने लिखित रूप से कुलपति से की थी। वर्तमान में इस समय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर है जो इस  मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा समिति बनाकर प्रोसेसर पर कार्यवाही किए और आदेश जारी करते हुए को उनको निलंबित कर दिया और उन्होंने बताया कि रिपोर्ट इस मामले से संबंधित रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही भी की जाएगी ।
इस मामले को लेकर आरोपी प्रोफेसर कुलपति कार्यालय में शिरकत किया ।  कुलपति कार्यालय में पहुंचने के बाद आरोपी प्रोफेसर ने भुवनेश्वर टूर में हुए क्रियान्वयन को कुलपति के सामने रखा।  उन्होंने इस मामले को लेकर अपनी सफाई भी दी और कुलपति जी से विनम्र निवेदन किया कि वह जांच की कमेटी ना बैठाए । कुलपति जी ने सख्ती दिखाते हुए कहा  की उन्हें उनके पद से निलंबित किया जाता है और आगे की कार्यवाही पूर्ण रूप से की जाएगी ।

Related posts

Leave a Comment