बाबा रामदेव ने दीपिका को दी इस मुद्दे से परिचित होने की नसीहत
योग गुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दीपिका को किसी भी बड़े फैसले लेने से पहले उन्हें सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की जानकारी लेना चाहिए। साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि दीपिका को मुझ जैसे लोगों को अपना सलाहकार नियुक्त कर लेना चाहिए ताकि उन्हें हर मुद्दे पर निष्पक्ष राय मिल सके।
आपको बता दें कि जेएनयू में 5 जनवरी को देर शाम हुई हिंसा के खिलाफ छात्रों का समर्थन करने के लिए दीपिका जेएनयू पहुंची। जिसके बाद से देश भर में उनके खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई है। यहां तक कि दीपिका की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छपाक का भी जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि राइट विंग के द्वारा दीपिका की फिल्म को फ्लॉप कराने की साजिश की जा रही है। दीपिका द्वारा जेएनयू के छात्रों के समर्थन के बाद कुछ लोगों में इतना आक्रोश देखने को मिला कि उन्होंने कहा हम डेढ़ सौ रुपए एसिड पीड़िता लक्ष्मी को डोनेट कर देंगे लेकिन उसे दीपिका की फिल्म देख कर बर्बाद नहीं करेंगे।

वह इस मुद्दे से हटकर योगगुरु ने सीएए का समर्थन करते हुए कहा कि देशभर में इस कानून का विरोध वह लोग कर रहे हैं जिन्हें वास्तव में इसका अर्थ नहीं पता है। ऐसे लोग इस कानून का विरोध करने के साथ-साथ गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द का भी प्रयोग कर रहे हैं। विश्वविद्यालयों में आजादी के नारे लगा लगा कर वह देश की छवि खराब करने पर तुले हुए हैं। छात्रों द्वारा किए जा रहे इन क्रियाकलापों से ना केवल देश की छवि धूमिल हो रही बल्कि देश के युवाओं का शिक्षा के साथ-साथ समय भी बर्बाद हो रहा है।
जरूर पढ़ें – जेएनयू जाने के कारण दीपिका को भुगतना पड़ा ये अंजाम, सरकार ने लिया ऐसा फैसला

