भारतीय रेलवेNews 

भारतीय रेलवे ने दी एक नई सुविधा, अब चार्ट बनने के बाद भी आपको मिल सकती है कंफर्म सीट

भारतीय रेलवे आजकल अपनी सुविधाओं को लेकर चर्चा में हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले की अपेक्षा अब इन सुविधाओं की वजह से ही लोग भारतीय रेलवे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जी हां दरअसल आज हम आपको एक ऐसी खबर सुनाने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद आप भी बेहद खुश हो जाएंगे क्योंकि भारतीय रेलवे ने इस बार यात्रियों को बड़ी राहत दी है। हममे से कई लोग इमरजेंसी यात्रा या फिर वेटिंग टिकट को लेकर चिंतित रहते होंगे जब उन्हें अचानक कहीं सफर पर निकलना होता होगा तो ऐसे में टिकट की स्थिति यही बन जाती है। पर आज जो खबर आई है उससे ऐसे यात्री को खुश होने की आवश्यकता है। दरअसल भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन दिखाना शुरू कर दिया है। यात्री अब रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद खाली, बुक्ड और आंशिक रूप से बुक्ड बर्थ की जानकारी इसके जरिए ले सकते हैं। इसके लिए रेलवे नया नियम लाया है।

रेलवे की इस सुविधा से यात्रियों को मिलगा लाभ

यानि की अब आपको चार्ट बनने के बाद ऐन वक्त पर रद हुए ​रिजर्वेशन यानी खाली बची सीट की जानकारी भी IRCTC के वेबसाइट पर मिल सकती है। आप यह जान सकते हें कि स्लीपर या अलग-अलग एसी क्लास में कितनी सीटें खाली हैं। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर टिकट भी बुक करा सकेंगे। अबतक चार्ट बनने के बाद खाली सीटों की जानकारी आम यात्री को नहीं मिल पाती थी। रेलवे के नए नियम से न सिर्फ आपको फायदा होगा, रेलवे को भी राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बारे में खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि ‘अब बिना किसी परेशानी रेल यात्रा’ यात्री अब महज एक क्लिक पर चार्ट बनने के बाद खाली, बुक्ड और आंशिक रूप से बुक्ड सीटों की जानकारी पा सकते हैं। इससे चार्ट बनने के बाद ट्रेन में कोई सीट खाली है या नहीं इसके बारे में यात्रियों को जानकारी मिल सकेगी।

देश में लागू हुआ CAA मगर इन हिस्सों में नहीं होगा असर

यानि की अब पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने के 4 घंटे पहले ऑनलाइन देखा जा सकता है, जबकि दूसरे चार्ट को ट्रेन प्रस्थान करने के आधे घंटे पहले देखा जा सकता है। दूसरे चार्ट में सीटों के आवंटन में बदलाव प्रदर्शित होगा। अब रेलवे की इस सुविधा IRCTC के ई-टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के वेब तथा मोबाइल दोनों ही वर्जन पर उपलब्ध होगा। नए इंटरफेस में इंडियन रेलवे के आरक्षित ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले सभी नौ श्रेणियों का लेआउट नजर आएगा।

Related posts

Leave a Comment