मकर संक्रांतिNews 

मकर संक्रांति 2020: इस दिन भूल से भी न करें ये काम, माना जाता है अशुभ

मकर संक्रांति हिंदु के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, ये एक तरह से शुभ दिन के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि देशभर में यह त्योहार अपने अपने तरह से मनाया जाता है। इस दिन लोग विशेष रूप से नदियों में स्नान करते हैं। कहा जाता है कि इसी दिन भीष्म पितामह ने अपने प्राणों का त्याग किया था। मकर संक्राति के पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहा जाता है। यही नहीं शास्त्रों की मानें तो मकर संक्राति के दिन गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्त्व है।

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति के दिन किए गए जाप और दान का फल अनंत गुना होता है। सूर्य और शनि का सम्बन्ध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि इसी त्यौहार पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं। सामान्यत  शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए यहाँ से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार सूर्य, मकर राशि में 14 जनवरी की रात 02:07 बजे प्रवेश करेगा इसलिए संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति में जहां कुछ कामों को करना शुभ माना गया है तो वहीं कुछ कार्यों को वर्जित किया गया है। आइए जानते हैं इस दिन भूलकर भी कौन से काम नहीं करने चाहिए।

UPTET को लेकर आया ये नया नोटिफिकेशन, शिक्षक बनने का सपना देखने वाले जरूर पढ़ें

न करें ये काम

कहा जाता है कि मकर संक्रांति प्रकृति के साथ जश्न मनाने का पर्व है। इस दिन घर के अंदर या बाहर किसी पेड़ की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए।

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन आप किसी भी तरह का नशा नहीं करें। शराब, सिगरेट, गुटका आदि जैसे सेवन से आपको बचना चाहिए। ध्यान दें कि इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन नही करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन करना चाहिए और इन सब चीजों का यथाशक्ति दान करना चाहिए। वहीं ध्यान दें कि अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो संध्या काल में अन्न का सेवन न करें। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूजा-पाठ करें।

मकर संक्रांति के दिन गाय या भैंस का दूध नहीं दुहना चाहिए। इतना ही नहीं इसके अलावा इस दिन अगर कोई भी आपके घर पर भिखारी, साधु या बुजुर्ग आए तो उसे खाली हाथ ना लौटा दें।

मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना चाहिए इसलिए गंगा या पवित्र नदी ना सही लेकिन कम से कम घर पर स्नान जरूर करना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment