अरुण जेटली को पसंद था अमृतसरी खाना, खास मौको पर स्पेशल बुलाते थे अमृतसरी रसोईये
ये तो सब जानते है कि भारत देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की। मगर वह जिंदगी से अपनी जंग आखिर हार ही गए। ऐसे में आज हम आपको अरुण जेटली के बारे में कुछ खास बात बताना चाहते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अमृतसरी खाना अरुण जेटली को पसंद था और वह अमृतसरी कुलचे खाना तो बेहद पसंद करते थे। यहाँ तक कि अमृतसर की दाल मखनी, छोले पूरी आदि सब खाने का जेटली जी को काफी शौंक था। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जेटली जी ने खुद यह कहा था कि उनकी जड़ें असल में अमृतसर की ही है।

अरुण जेटली को पसंद था अमृतसरी खाना..
शायद यही वजह है कि उनके खाने पीने की आदतें पूरी तरह से पंजाबी है। इसके बाद जेटली जी ने कहा था कि उनकी माँ अमृतसर से थी। इसलिए उनके खाने बनाने के तरीके का असर जेटली जी के खाना खाने की आदतों में साफ तौर पर दिखाई देता था। इसके बाद जब उनसे पूछा गया था कि उन्हें अमृतसरी खाने की कौन सी डिश सबसे ज्यादा पसंद है। तो उन्होंने कहा था कि उन्हें अमृतसर में खाने की हर चीज पसंद है। मगर वह पूरी छोले और अमृतसरी कुलचे बड़े चाव से खाना पसंद करते है। वही जो लोग जेटली जी के साथ काम करते है।
पीवी सिंधु की जीत से कुछ इस तरह है बॉलीवुड में जश्न का माहौल

यानि उनके साथी कार्यकर्त्ता थे, उनका कहना है कि जेटली जी जब भी घर में कोई कार्यक्रम होता था, तब वह स्पेशल अमृतसर से ही रसोईये बुलाते थे। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि जेटली जी अमृतसरी खाने के कितने दीवाने थे। इसके इलावा जेटली जी ने यह भी बताया था कि उनके दिल्ली के सर्कल में भी अमृतसरी खाना काफी प्रसिद्ध हो गया था। यहाँ तक कि कई कार्यकर्ताओ ने तो अमृतसरी रसोईये को उनके घर पर आकर दावत बनाने का निमंत्रण भी दिया था। बहरहाल अब तो आप समझ गए होंगे कि अमृतसरी खाना अरुण जेटली को पसंद था और बहुत ही ज्यादा पसंद था।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



