अटल से अरुण तकFeatured Article News 

अटल से अरुण तक पिछले साल से अब तक बीजेपी ने खो दिए अपने ये चार अनमोल रत्न

अगर हम राजनीती की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि पिछले एक साल में बीजेपी ने अपने कई बेहतरीन नेताओ को खो दिया है। जी हां वो नेता जिन्होंने देश और दुनिया का नक्शा ही बदल दिया था। बहरहाल आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अटल से अरुण तक बीजेपी के ये चार अनमोल रत्न एक के बाद एक इस दुनिया को अलविदा कहते चले गए। यक़ीनन इन नेताओ को खोने का गम केवल बीजेपी को ही नहीं बल्कि पूरे देश को है।

अटल से अरुण तक

अटल से अरुण तक बीजेपी के चार अनमोल रत्न..

1. अटल बिहारी वाजपेयी.. सबसे पहले हम यहाँ अटल जी की बात करते है। बता दे कि उनकी तबियत काफी लम्बे समय से खराब चल रही थी। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में दाख़िर करवाया गया था। मगर अफ़सोस कि वह जिंदगी की जंग को जीत नहीं पाएं और सोलह अगस्त 2018 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।

2. मनोहर पर्रिकर.. इसके बाद हम मनोहर पर्रिकर जी की बात करते है। इसमें कोई शक नहीं कि गोवा के मुख्यमंत्री बन कर उन्होंने लोगो के दिलो पर खूब राज किया था। दरअसल मनोहर जी काफी लम्बे समय से अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। जिसके कारण वह समय से पहले ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। बता दे कि उनका निधन 17 मार्च 2019 को हुआ था।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोशल मीडिया को लेकर कही यह बात

अटल से अरुण तक

3. सुषमा स्वराज.. अब इनके निधन की क्षति को भला कौन भूल सकता है। बता दे कि इनका स्वास्थ्य भी कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि इसके बावजूद भी किसी को यह मालूम नहीं था कि सुषमा जी इतनी जल्दी और ऐसे अचानक इस दुनिया को अलविदा कह देंगी। बहरहाल इनका निधन इसी साल 6 अगस्त को हुआ था।

4. अरुण जेटली.. अब आखिर में अगर हम जेटली जी की बात करे तो उनका निधन हाल ही चौबीस अगस्त को हुआ था। दरअसल जेटली जी कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे थे। इन्ही बीमारियों के कारण उनका स्वास्थ्य गिरता गया और उनका निधन हो गया।

तो ये थे अटल से अरुण तक बीजेपी के वो चार अनमोल रत्न जिनका सफर अब केवल राजनीती में ही नहीं बल्कि इस दुनिया में भी खत्म हो चुका है।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA  ALIVE पर

Summary
अटल से अरुण तक पिछले साल से अब तक बीजेपी ने खो दिए अपने ये चार अनमोल रत्न  India Alive
Article Name
अटल से अरुण तक पिछले साल से अब तक बीजेपी ने खो दिए अपने ये चार अनमोल रत्न India Alive
Description
अगर हम राजनीती की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि पिछले एक साल में बीजेपी ने अपने कई बेहतरीन नेताओ को खो दिया है। जी हां वो नेता जिन्होंने देश और दुनिया का नक्शा ही बदल दिया था। बहरहाल आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अटल से अरुण तक बीजेपी के ये चार अनमोल रत्न एक के बाद एक इस दुनिया को अलविदा कहते चले गए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment