जेटली के आखिरी तीन दिनFeatured Article News 

जेटली के आखिरी तीन दिन कुछ ऐसे बीते थे, एक बार जरूर पढ़े

अगर हम भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि पिछले कुछ दिनों से जेटली जी स्वास्थ्य से संबंधित कई परेशानियों से जूझ रहे थे। ऐसे में आज हम आपको बताना चाहते है कि आखिर अरुण जेटली के आखिरी तीन दिन किस तरह से बीते थे। इससे आपको खुद इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि डॉक्टर्स ने उन्हें जिन्दा रखने की और उन्हें बचाने की कितनी कोशिश की थी। दरअसल नौ अगस्त की सुबह जब जेटली जी अपने घर पर नाश्ता कर रहे थे, तब अचानक उन्हें साँस लेने में काफी तकलीफ होने लगी। बस उसके बाद से ही वह एम्स में भर्ती थे।

जेटली के आखिरी तीन दिन

जेटली के आखिरी तीन दिन ऐसे बीते थे..

इस बारे में एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि आखिरी तीन दिनों में हालात काफी बदल गए थे। उन्होंने जेटली जी को बचाने के लिए वो सब कुछ किया, जो एक मरीज को बचाने के लिए वो कर सकते थे। सबसे पहले उन्होंने दवाईयों की डोज बढ़ा दी। उसके बाद जेटली को वेंटिलेटर से एकमो पर ले गए। यहाँ तक कि हार्ट पम्प के इलावा फेफड़ो से संक्रमण को दूर करने की भी बेहद कोशिश की। मगर फिर बीते शुक्रवार की सुबह उन्हें जेटली जी के पेट में संक्रमण होने की बात पता चली। ऐसे में डॉक्टर्स ने अभी इसका इलाज शुरू ही किया था कि शुक्रवार की शाम को यह संक्रमण तेजी से उनके पूरे शरीर में फ़ैल गया। जिसके कारण जेटली जी की तबियत और ज्यादा बिगड़ गई।

अटल से अरुण तक पिछले साल से अब तक बीजेपी ने खो दिए अपने ये चार अनमोल रत्न

जेटली के आखिरी तीन दिन

बता दे कि रात भर पच्चीस लोगो की टीम कार्डिएक न्यूरो सेण्टर में स्थित आईसीयू में मौजूद थी। हालांकि तब डॉक्टर्स को भी ये लगने लगा था कि अब जेटली जी को बचाना मुमकिन नहीं होगा। पर फिर भी उन्होंने अपनी पूरी मेहनत की। मगर अफ़सोस कि जेटली जी के सभी अंग धीरे धीरे उनके शरीर का साथ छोड़ते चले गए। सबसे पहले तो हार्ट, फिर फेफड़े और अंत में किडनी भी सूजन की चपेट में होने के कारण डायलिसिस पर थी और फिर अगले दिन अरुण जेटली जी ने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। बता दे कि जेटली के आखिरी तीन दिन काफी कष्टकारी थे। फिर भी उन्होंने अपनी बीमारी से कभी हार नहीं मानी। मगर वो कहते है न कि जीवन और मृत्यु देना तो केवल ईश्वर के हाथो में होता है।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA  ALIVE पर

Summary
जेटली के आखिरी तीन दिन कुछ ऐसे बीते थे, एक बार जरूर पढ़े   India Alive
Article Name
जेटली के आखिरी तीन दिन कुछ ऐसे बीते थे, एक बार जरूर पढ़े India Alive
Description
अगर हम भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि पिछले कुछ दिनों से जेटली जी स्वास्थ्य से संबंधित कई परेशानियों से जूझ रहे थे। ऐसे में आज हम आपको बताना चाहते है कि आखिर अरुण जेटली के आखिरी तीन दिन किस तरह से बीते थे। इससे आपको खुद इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि डॉक्टर्स ने उन्हें जिन्दा रखने की और उन्हें बचाने की कितनी कोशिश की थी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment