हिन्दी लेख 

अपना Time आएगा

इन गलियों को छोड़,
सड़कों का दौर आएगा।
बस्ती का ये बच्चा,
शहरों में धूम मचाएगा।
अपना Time आएगा।।

खाली जेबों को देख,
हमसे जो कतराएगा।
आगे चलकर तू देख,
मेरे आगे पीछे मंडराएगा।
अपना Time आएगा।।

दर्द है जो इन आंखों में,
वो दर्द तुझे भी खाएगा।
मुझे देख के हंसते चेहरों का,
रंग भी फ़िका पड़ जाएगा।
अपना Time आएगा।।

बच्चों से बूढ़े जवानों तक,
ये नाम ही जाना जाएगा।
गली से लेकर शहरों तक,
परचम अपना लहराएगा।
अपना Time आएगा।।

संभाल रखीं हैं बातें,
दिल कुछ भी भूल ना पाएगा।
यादें समेट के रखना,
ये बन्दा लौट के आएगा।
अपना Time आएगा।।

Related posts

Leave a Comment