विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने रोहित शर्मा को दिया करारा जवाब
विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को मिली हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। पहले से ही दोनों के बीच टीम प्रबंधन को लेकर कई तरह के मतभेद चल रहे थे। मगर विश्व कप तक इन मतभदों के बारे में केवल अनुमान लगाया जा रहा था। मगर अब यह मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने विराट कोहली को बहुत समय पहले ही इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। अब हाल ही में रोहित शर्मा ने विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने रोहित शर्मा को जवाब देते हुए ऐसी बात लिखी जिसमें आग में घी डालने का काम किया है।
अनुष्का शर्मा ने रोहित शर्मा के लिए लिखी यह बात
दरअसल भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा के द्वारा अनुष्का शर्मा को अनफॉलो किए जाने के बाद इस बात की खबर आग की तरह फैली। जिस पर अनुष्का शर्मा ने भी अपना गुस्सा निकाल दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि एक बुद्धिमान आदमी ने कभी भी कुछ नहीं कहा। सच को कभी दिखावे की जरूरत नहीं पड़ती। दरअसल यह बात उन्होंने रोहित शर्मा के द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद लिखी। वही कोहली अभी रोहित शर्मा को फॉलो करते हैं। रोहित शर्मा की पत्नी को ना तो विराट कोहली फॉलो करते हैं और ना ही अनुष्का शर्मा।
विश्व कप में था मतभेद
विश्व कप में भारतीय टीम द्वारा खेले गए मैचों के दौरान कई बातों को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद देखने को मिला। रोहित शर्मा रविंद्र जडेजा को अन्य मैचों में भी टीम का हिस्सा बनाना चाहते थे। मगर विराट कोहली और रवि शास्त्री इस बात से सहमत नहीं थे। विराट और रवि शास्त्री के गलत निर्णयों के कारण ही भारतीय टीम सेमीफाइनल का मुकाबला हार गई थी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



