बाली में चोरी करते पकड़े गए भारतीय, देखिए क्या-क्या था चुराया
भारत सभ्यताओं के देश में आज भले ही एक अलग पहचान बना चुका है और उसकी संस्कृति को भी विदेशों के द्वारा और विदेशी सैलानियों के द्वारा भारत में आने पर अपनाया जाता है लेकिन आज भी भारत देश में कुछ ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाले लोग भरे पड़े हैं जिनकी वजह से कभी न कभी भारत देश को शर्मसार होना पड़ता है कुछ ऐसा ही एक मामला सुनने को सामने आ रहा है जिसमें एक भारतीय परिवार छुट्टियां बिताने के लिए विदेश गया हुआ था और वहां पर उसने ऐसी हरकत की जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर दिया गया और अब वह भारत में भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां बाली में चोरी करते भारतीय पकड़े गए हैं।
क्या है पूरा मामला –
दरअसल भारतीय नागरिकों को अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए विदेश ही जाना अच्छा लगता है और ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें भारत का एक परिवार अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बाली गया हुआ था और जब वह वहां से वापस लौटने लगे तो अपने सामान के साथ होटल के कई कीमती सामान जैसे स्पीकर, परफ्यूम, शैंपू और ना जाने क्या क्या सामान उठाकर ले जाने लगे और होटल स्टाफ ने इस बात की जानकारी जब होटल मैनेजर को दी तो होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया और उसके बाद पूरे सामान की तलाशी ली गई और तलाशी लेने के दौरान एक वीडियो भी बनाया जा रहा था और इस वीडियो में यह भी देखा गया कि एक के बाद एक पूरी गाड़ी में रखे गए बैग से होटल का कीमती सामान बाहर आ रहा था यही इसी के दौरान बाली में चोरी करते भारतीय पकड़े गए थे।
जब दुनिया के सबसे तेज़ इंसान का दिमाग चोरी हो गया
बाली में चोरी करते भारतीय पकड़े गए और इस वीडियो में भारतीय परिवार होटल स्टाफ से हाथ जोड़ता हुआ भी नजर आ रहा है, और यह गुजारिश कर रहा है कि कृपया पुलिस को ना बुलाएं और हम इस पूरे सामान का पैसा पे कर देंगे खास बात यह है कि होटल स्टाफ ने साफ लफ्जो में कह दिया कि यह पैसे की बात नहीं है ऐसा नहीं होना चाहिए बाली में चोरी करते भारतीय पकड़े गए हैं लेकिन उससे पूरा भारत देश शर्मसार हो रहा है।
कैंब्रिज एनालिटिका, डाटा चोरी और कांग्रेस
इंडिया अलाइव आपको इस खबर के माध्यम से जागरूक करने की कोशिश कर रहा है कि यदि आप कभी किसी विदेश यात्रा पर जाएं और जल्दी जल्दी में अपने सामान के साथ यदि होटल का कोई सामान आप के बैग में आ जाता है तो उसे याद से निकाल दें और अगर आप ऐसा जानबूझ कर कर रहे हैं तो एक बार अपनी भारतीय संस्कृति के बारे में अवश्य सोचें हो सकता है आप की चोरी उस देश में जाने वाले हर भारतीय के ऊपर भारी पड़े और उसे एक चोर की नजर से देखा जाए क्योंकि बाली में चोरी करते भारतीय पकड़े गए हैं और अब बाली में जो भी भारतीय जाएंगे उनके साथ अच्छा व्यवहार होना मुमकिन नहीं समझा जाएगा।
जी 20 शिखर सम्मेलन में आतंकवाद और कर चोरी के बारे में भारत की चिंता पर विशेष ध्यान दिया गया

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

