उत्तर भारत में अब पड़ेगी ठंड, तापमान में होगी गिरावट, पढ़िये खबर
उत्तर भारत देश की बात करें तो यहां के अधिकतर हिस्सों में तापमान में कमी दिन-प्रतिदिन हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नजर नहीं आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में गुरुवार के दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ रहने की संभावना है। जिससे अब ठंड का एहसास होने लगा है।
लखनऊ का रहा इतना तापमान
वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार के दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा नजर आया। हालांकि, दिन के वक्त आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं, रात के समय ठंड का स्तर और बढ़ सकता है।
इन राज्यों में जारी है ठंड का दौर
दरअसल, मौसम विभाग की मानें तो, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड सहित पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। जहां यह भी कहा जा रहा है कि यहां आने वाले दिनों में यहां शीतलहर का सितम लागों को परेशान करेगा। जिससे ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।


