उत्तर प्रदेश में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, तापमान में हो रहा तेजी से बदलाव
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस समय तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। जहां प्रदेश के राज्यों में ठंडक बढ़ने लगी है। यूपी के कई इलाकों में भी अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का सितम झेलने के लिए लोगों को तैयार रहना पड़ेगा। जहां ठंड का स्तर और बढ़ेगा। शनिवार की बात करें तो उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। जहां अब लोगो को ठंड का एहसास होने लगा है।
पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी
पश्चिमी यूपी की बात करें तो यहां सुबह के वक्त लोगों में लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। यही हालत सूबे के तराई वाले क्षेत्रों की भी है। दरअसल, इसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फ़बारी का है। सर्दी से राहत के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कानपुर के कई जगहों पर सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में शनिवार के दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहेगा। अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम और सर्द होने की संभावना जताई जा रही है। जहां ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
दिन में आसमान रहेगा साफ
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां बीते तीन दिनों से राजधानी का तापमान इसी के आसपास रहा। हालांकि, शनिवार के दिन राजधानी वासियों को ठंड से राहत मिलेगी। आज शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। जहां रात के समय ठंड का एहसास होगा।


