Bollywood Entertainment Featured Article 

आलिया ने ड्राइवर और हेल्पर को घर खरीदने के लिए दिए, एक करोड़ रूपए

आलिया भट्ट, पिछले कुछ सालो से ये नाम नवयुवक-युवतियों की जुबां पर खूब चढ़ा हुआ है। और चढ़े भी क्यों न ! आलिया भट्ट न केवल खूबसूरत है बल्कि ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है।लेकिन जितना फेमस वो अपने लुक्स को लेकर, एक्टिंग को लेकर रहती है, उससे कहीं ज़्यादा वो अपने जनरल नॉलेज को लेकर रहती है। लोग जिस आलिया के जनरल नॉलेज का मज़ाक उड़ाते है, जिस पर ढेरो मीम बनते है। जिसकी अवार्ड फंक्शन्स में ‘भारत का प्रधानमंत्री कौन है”? जैसे सवालों के साथ खिल्ली उड़ाने की कोशिश की जाती है। उसने, उन सारे लोगो के लिए एक मिसाल पेश की है।

दोस्तों, आलिया ना सिर्फ एक अच्छी कलाकार हैं, बल्कि उससे कई ज्यादा बेहतर इंसान हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने ड्राइवर और हेल्पर को 50-50 लाख रूपए का चेक दिया है। जिससे कि उनका ड्राइवर सुनील और हेल्पर अमोल अपने लिए मुंबई में एक घर ले सकें। सुनील और अमोल आलिया को तब से जानते हैं जब से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी नहीं की थी। सुनील ने जुहू में घर लिया है तो अमूल ने खार दांडा में।

ना सिर्फ एक्टिंग अच्छी करती हैं बल्कि अपने किरदार में रम जाती हैं, घुल जाती हैं। जैसे वह किरदार सिर्फ उन्हीं के लिए लिखा गया है। 2012 में आयी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने महज़ 7 सालों में सफलता की बुलंदियों को छू लिया है

फिलहाल आलिया अपनी आने वाली फिल्म ‘कलंक’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में व्यस्त हैं। कलंक फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। बड़ी स्टार कास्ट से सजी-धजी फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही हैं।

Summary
आलिया ने ड्राइवर और हेल्पर को घर खरीदने के लिए दिए, एक करोड़ रूपए
Article Name
आलिया ने ड्राइवर और हेल्पर को घर खरीदने के लिए दिए, एक करोड़ रूपए
Description
आलिया ना सिर्फ एक अच्छी कलाकार हैं, बल्कि उससे कई ज्यादा बेहतर इंसान हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने ड्राइवर और हेल्पर को 50-50 लाख रूपए का चेक दिया है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment