लोकसभा चुनावFeatured Article politics 

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने ब्लॉग के जरिए किया कांग्रेस पर हमला

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने ब्लॉग के जरिए देशवासियों से फिर से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जो वंशवाद, परिवारवाद और वोटबैंक की राजनीति को खारिज करने की अपील की. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग में 2014 की ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया है. पीएम मोदी ने इस ब्लॉग में कांग्रेस की सरकारों के दौरान हुए भ्रष्टाचार के साथ एनडीए सरकार के कामकाजों के बारे में बताया है. प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग की शुरुआत 2014 लोकसभा चुनाव में  बीजेपी की जीत को कुछ पंक्तियों में लिखकर बयां किया है

लोकसभा चुनाव

मोदी ने लिखा कि 2014 में जनता ने भ्रष्टाचार में डूबी उस सरकार से मुक्ति पाने और एक बेहतर भविष्य के लिए मतदान किया था। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ‘फैमिली फर्स्ट’ की बजाए ‘इंडिया फर्स्ट ’ की भावना से काम करती है जो दिखाई भी देता है। उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने देश की संस्थाओं को कमजोर किया।
इसके बाद पीएम ने अपने कार्यकाल में चलाई गई विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। मोदी के मुताबिक, स्वच्छता का दायरा 2014 में सिर्फ 38% था, वो आज बढ़कर 98% हो चुका है। इसके अलावा उन्होंने डायरेक्ट बेनेफिट, लोन मिलने में हुई सुविधा, पिछड़े तबके के लिए चलाई गईं विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया है।
 पीएम ने आगे कहा कि “वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियां कभी भी स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता के साथ सहज नहीं रही हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि कांग्रेस सरकार द्वारा लाया गया सबसे पहला संवैधानिक संशोधन फ्री स्पीच पर रोक लगाने के लिए ही था। फ्री प्रेस की पहचान यही है कि वो सत्ता को सच का आईना दिखाए, लेकिन उसे अश्लील और असभ्य की पहचान देने की कोशिश की गई।
पीएम ने आगे कहा “अदालतों की अवमानना करने में तो कांग्रेस ने महारत हासिल कर ली है। श्रीमती इंदिरा गांधी ही थीं, जो ‘प्रतिबद्ध न्यायपालिका’ चाहती थीं। वो चाहती थीं कि अदालतें संविधान की जगह एक परिवार के प्रति वफादार रहें। ‘प्रतिबद्ध न्यायपालिका’ की इसी चाहत में कांग्रेस ने भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की नियुक्ति करते समय कई सम्मानित जजों की अनदेखी की। कांग्रेस के काम करने का तरीका एकदम साफ है – पहले नकारो, फिर अपमानित करो और इसके बाद धमकाओ। यदि कोई न्यायिक फैसला उनके खिलाफ जाता है, तो वे इसे पहले नकारते हैं, फिर जज को बदनाम करते हैं और उसके बाद जज के खिलाफ महाभियोग लाने में जुट जाते हैं।”
कांग्रेस हमेशा से रक्षा क्षेत्र को कमाई के एक स्रोत के रूप में देखती आई है। यही कारण है कि हमारे सशस्त्र बलों को कभी भी कांग्रेस से वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। 1947 के बाद से ही, कांग्रेस की हर सरकार में तरह-तरह के रक्षा घोटाले होते रहे। घोटालों की इनकी शुरुआत जीप से हुई थी, जो तोप, पनडुब्बी और हेलिकॉप्टर तक पहुंच गई। इनमें हर बिचौलिया एक खास परिवार से जुड़ा रहा है। याद कीजिए, कांग्रेस के एक बड़े नेता ने जब सेना प्रमुख को गुंडा कहा तो उसके बाद पार्टी में उसका कद बढ़ा दिया गया। इससे पता चलता है कि अपनी सेना के प्रति भी वे कैसा तिरस्कार का भाव रखते हैं।”

मोदी के ब्लॉग पर प्रियंका का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस को लेकर लिखे गए वंशवाद वाले ब्लॉग पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने देश की संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया। पिछले पांच सालों में उन्होंने देश की संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है और हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे।प्रियंका ने कहा कि हमें जितना प्रताड़ित किया जाएगा उतना लड़ेंगे। पीएम मोदी ने वंशवाद-लोकतंत्र-संसद समेत के कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा और कहा कि इससे सबसे अधिक नुकसान संस्थाओं को हुआ है। उन्होंने कहा, ”प्रेस से पार्लियामेंट तक। सोल्जर्स से लेकर फ्री स्पीच तक, कॉन्स्टिट्यूशन से लेकर कोर्ट तक, संस्थाओं को अपमानित करना कांग्रेस का तरीका रहा है।

लोकसभा चुनाव और राजनीति से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Summary
लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला - India Alive
Article Name
लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला - India Alive
Description
लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने ब्लॉग के जरिए देशवासियों से फिर से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जो वंशवाद को खारिज करने की अपील की
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment