जीएसटीElections 2019 Featured Article News politics 

‘2019 में कांग्रेस की सरकार बनी तो गब्बर सिंह टैक्स खत्म ( जीएसटी ): राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों का ऐलान होते ही हर पार्टी की जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी जंग में हर पार्टी जनता को अपने तरीके से खींचने की कोशिश करती है। ईटानगर से राहुल गांधी ने ऐलान किया कि अगर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो गब्बर सिंह टैक्स को हटा दिया जाएगा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि ‘हम गब्बर सिंह टैक्स हटाकर जीएसटी देंगे। जीएसटी आने से पांच अलग-अलग टैक्स नहीं बल्कि एक टैक्स, कम से कम टैक्स और साधारण जीएसटी आपके सामने होगा’।

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने हर तरफ से पीएम मोदी को घेरा। राहुल ने चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के भारत दौरे को खूब उछाला। राहुल ने कहा ‘जब मोदी जी जिंनपिंग के साथ झूला झूल रहे थे तब चीनी सेना डोकलाम में घुस रही थी’। राहुल गांधी ने पीएम की देशभक्ति पर सवाल उठाए। राहुल ने अपनी बात यहीं तक सीमित नहीं रखी, उन्होंने मोदी जी पर आरोप लगाया ‘जब पुलवामा हमला हुआ उसके साढ़े तीन घंटे बाद मोदी जी कॉर्बेट पार्क में मेकअप लगवाकर, बाल बना के पिक्चर के लिए पोज दे रहे थे और उनकी फिल्म बन रही थी’। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘मोदी जी के लिए विकास का मतलब नोटबंदी है’।

अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा का चुनाव 11 अप्रैल को आयोजित होना है। प्रदेश में लोकसभा की 2 सीटें हैं वहीं विधानसभा की 60 सीटें हैं जिसके चुनाव भी 11 अप्रैल को ही होंगे। फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व में पेमा खांडू की सरकार है। राहुल गांधी इस विधानसभा चुनाव के मौके को बिलकुल गंवाना नहीं चाहते इसीलिए वो जोड़-तोड़ से चुनावी प्रचार-प्रसार में लगे हुए है।

 

लोकसभा चुनाव और राजनीति से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

 

Summary
‘2019 में कांग्रेस की सरकार बनी तो गब्बर सिंह टैक्स खत्म ( जीएसटी ) - India Alive
Article Name
‘2019 में कांग्रेस की सरकार बनी तो गब्बर सिंह टैक्स खत्म ( जीएसटी ) - India Alive
Description
चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो गब्बर सिंह टैक्स को हटा दिया जाएगा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि ‘हम गब्बर सिंह टैक्स हटाकर जीएसटी देंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment