अपनाएं ये उपाय, घर में नहीं होगी धन की कमी, लक्ष्मी जी होगी प्रसन्न
घर में धन की बात करें ऐसे बहुत से घर होते है जहां कभी-कभी धन की कमी होती है। वहीं, आज हम बात करने जा रहे है कि आप किस तरह यह उपाय आपना सकते है। जिससे लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती है। जिससे घर में धन में कमी नहीं होगी। यहां हम आज बात करने जा रहे है ऐसे ही टिप्स के बारें में जिसे अपनाकर आप घर में खुशिहाली के साथ लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होंगी और धन की भी कमी नहीं होगी।
इस दिशा में रखें पूजन सामग्री
जानकारी के लिए बता दें कि वास्तु में जहां मंदिर के लिए पूर्व दिशा अच्छी बताई गई है। वहीं धूप-दीपक पूजन सामग्री रखने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा होनी चाहिए। इसलिए मंदिर के पास इस दिशा में पूजन सामग्री रखनी चाहिए। वहीं, वास्तु के अनुसार अपने ड्राइंग रुम में पंछियों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। अपने घर की बैठक में उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर लगाने से आपको निश्चय ही लाभ होगा।
सात घोड़ो की तस्वीर लगाना होता है शुभ
क्या आपको पता है कि सात घोड़ों की तस्वीर भी घर में लगाना शुभ मानी जाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और लक्ष्मी जी का आगमन होता है। सात घोड़े वाली सूर्यदेव के रथ की तस्वीर हमेशा पूर्व दिशा में ही लगानी चाहिए। घर में सिंदूरी गणेश जी भी लगाने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सिंदूरी गणपति मंदिर में उत्तर पूर्व दिशा में लगाने से घर में बरकत होने लगती है। वहीं, घर में तुलसी जी का पौधा सही दिशा में लगाने से घर में मौहौल खुशनुमा रहता है। जिससे लक्ष्मी जी का भी आगमन होता है।

