सरकार चला रही हर घर तिरंगा अभियान, आप भी बने इसका हिस्सा, पढ़िये पूरी खबर
इस बार भारत सरकार आजादी के 75 वें साल होने पर देश में हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। जहां ऐसे में मन की बात करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से यह अपील की है कि देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर के आगे तिरंगा फहराना चाहिए। जहां सरकार यह अभियान के तहत लोगो को जागरूक भी कर रही है।
सोशल मीडिया पर लगाए प्रोफाइल फोटो
आपको बता दें कि यह अभियान सरकार बहुत तेजी से पूरे देश में चला रही है। 13 से 15 अगस्त तक घर के आगे राष्ट्रीय ध्वज फहराना भी इसी का हिस्सा है। इन्हीं सबके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि लोगों को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो में भी देश का राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा लगाना चाहिये। तो अगर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाह रहे है। तो आपको इसके लिए तिरंगा लाना होगा।
राज्य सरकारें भी कर रही जागरूक
बता दें कि इस बार देश में बहुत जोरो के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जहां पूरा देश तिरंगे की रोशनी से नहाया रहेगा। वहीं, सरकार सभी जनता से यह अपील भी कर रही है कि सभी लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा को लगाएं। वहीं, इस अभियान के तहत सभी राज्य सरकारें भी इस मुहिम को तेजी से चलाने के लिए लोगो को जागरूक कर रही है। जहां सभी जगहों पर कार्यालय, दफ्तर, स्कूल एवं सभी जगहों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

