20 साल बाद साथ में काम करेंगे, संजय और सलमान
दोस्तों,बॉलीवुड में दबंग के नाम से जाने जाने वाले भाईजान यानि की सलमान खान ने अपनी नई फिल्म अनाउंस क्र दी है और फिल्म का नाम होगा ‘इंशाअल्लाह’| जिसमे सलमान खान के अपोजिट ‘आलिया भट्ट’ होंगी फिल्म में | सबसे बड़ी बात, जो इस फिल्म के बारे में है वो ये की फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है इंडस्ट्री को ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्म दे चुके ‘संजय लीला भंसाली’|
संजय और सलमान 20 साल बाद किसी फिल्म में साथ काम कर रहे है| इससे पहले दोनों ने आखिरी बार फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था| जो की 1999 में आयी थी|
सितंबर, 2018 में बिग बॉस 12 के लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने इस फिल्म की ऑफिसियल अनॉउंसमेंट की थी| लेकिन, उस समय भाईजान ने फिल्म के के बारे में ज़्यादा खुल कर कुछ नहीं बताया| फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है |

बीच में कुछ इस तरह की खबरे भी आ रही थी की संजय लीला भंसाली ;शाहरुख खान के साथ काम करने जा रहे है| और फिल्मं बीते जमाने के मशहूर गीतकार ‘साहिर लुड्याह्नवी’ पर बेस्ड होगी| जिसमे उनके अमृता प्रीतम के साथ रिश्तो को बताया जाता लेकिन भाईजान की इस फिल्म की अनॉउंसमेंट के बाद अब कुछ नहीं कहा जा सकता है|
इस फिल्म में सलमान खान के साथ काम कर रही है आलिया भट्ट को ले कर पहले ये कयास लगाए जा रहे थे की कहीं वो ऑन स्क्रीन सलमान से छोटी न लगे जो की वो हक़ीक़त में है लेकिन ‘डीयर ज़िंदगी’ में आलिया भट्ट की केमिस्ट्री शाहरुख के साथ देख कर लगा की सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री फिट बैठ जायेगी|
दोस्तों, अब सिर्फ फिल्म आने का इंतज़ज़र है| जो की अगले साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी

Writer, Storyteller, Dreamer



