कढ़ी पत्ता, जिसके प्रयोग से बालों का झड़ना रोका जा सकता है
कढ़ी पत्ता, जो की अपने औषधीय गुणों के कारण मीठी नीम के नाम से जाना जाता है।ये हमारे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही साथ हमारे शरीर को कई सारे रोगो से दूर रखता है। इसमें आयरन,मैग्नीशियम, और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हमे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और अनेमिया जैसे रोगो से बचाता है।

कढ़ी पत्ते के प्रयोग से बालों का झड़ना, गिरना रोका जा सकता है।इसके प्रयोग से बालों में रुसी, डैंड्रफ आदि को खत्म किया जा सकता है। इसका हेयर टॉनिक बनाने के लिए इसकी पत्तियों को पानी में तकरीबन 15 मिनट के लिए उबाल ले और जब पानी का रंग गहरा हो जाए और पानी गाढ़ा हो जाए तो उसको गैस पर से उतर ले। तैयार हुए इस मिश्रण से बालो को हफ्ते में दो बार मसाज करे। इससे न सिर्फ आपके बालों की लम्बाई बढ़ेगी बल्कि आपके बाल मोटे,मजबूत, मुलायम और घने हो जाएंगे।
अगर आपको लगता है की आपके चेहरे की लालिमा कहीं खो गयीं है तो कढ़ी पत्ता एक बेहतर उपाय है। इसके प्रयोग से न सिर्फ आप अपना खोया हुआ निखार पा सकते है, बल्कि देखते ही देखते हफ्ते भर में आपका चेहरा बेदाग़ हो जाएगा। इसके प्रयोग से चेहरे पर होने वाले कील,मुहांसे, दाग, धब्बे आदि को हफ्ते भर में खत्म किया जा सकता है। इसके लिए इसकी पत्तियों को महीन कूटकर, बारीक पीस ले और इसका बारीक पाउडर बना ले। फिर इसमें गुलाब जल, नारियल का तेल और मुल्तानी मिटटी लगा मिलाकर। चेहरे पर लेप लगाए।

Writer, Storyteller, Dreamer



