मायावती फेशियलTrending लोकसभा 2019 

मायावती कराती हैं फेशियल! , पढ़िए यह खबर

मायावती फेशियल : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ऊपर बयान दिया गया है कि मायावती अपने आप को साजो सज्जा से परिपूर्ण रखती हैं और वो इसमें तनिक भी पीछे नहीं हटती हैं।
दरअसल उनके ऊपर यह बयान इसलिए दिया गया है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था लेकिन उनका यह तंज अब उन्हीं पर भारी पड़ रहा है।

मायावती फेशियल :- मायावती का तंज उन्हीं पर पड़ा भारी – 

पिछले दिनों टि्वटर पर नंबर वन ट्रेंड करने वाला  “#मैं_भी_चौकीदार” अभियान बना हुआ था,  हालांकि इस अभियान को ट्विटर पर ट्रेंडिंग से हटाने के लिए विपक्ष ने और भाजपा विरोधी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी लेकिन यह ट्रेंड ट्विटर पर नंबर वन ही चलता रहा।
उसे भी इस मायावती का बयान आया था कि नरेंद्र मोदी खुद को चायवाला कहते हैं और 2014 में उन्होंने लोगों को चायवाला बता कर भ्रमित किया था और इस बार वे चौकीदार बता कर लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।
इतना ही नहीं मायावती ने इशारों इशारों में यह भी बोला था कि भाजपा नेताओं के शौक बड़े बड़े हैं जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी से बलिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा है कि मायावती खुद तो रोज फेशियल कराती हैं और वो क्या हमारी पार्टी के नेताओं को शौकीन कहेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि मायावती के उम्र 60 साल हो गई है उनके बाल पक गए हैं लेकिन बाल को वह कलर करवाती हैं, खुद को जवान दिखाना चाहती हैं।
फिलहाल बहुजन समाज पार्टी की ओर से अभी इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है लेकिन राहुल गांधी की तरह ही मायावती भी अपने तंज के कारण घिरती हुई नजर आ रही हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने फिलहाल मायावती के तंज का जवाब दे दिया है।

Related posts

Leave a Comment