यूपी का हज हाउस भी हुआ भगवा
ANI के हवाले से खबर आई है कि उत्तर प्रदेश हज समिति के बिल्डिंग की बाहरी दीवारों भगवा रंग से रंगा गया है। ANI ने कुछ फोटो भी ट्वीट किये हैं। विपक्ष ने इस समाचार के आते ही योगी सरकार पर प्रश्न करने शुरू कर दिए हैं। हज हाउस को भगवा रंग से रंगे जाने पर सारा विपक्ष नाराज है, विपक्ष का कहना है कि ये हिंदुत्व की राजनीति है।
Uttar Pradesh: Exterior walls of Haj House in Lucknow painted saffron. pic.twitter.com/xio9celKeL
— ANI UP (@ANINewsUP) January 5, 2018
हालांकि ANI अगले ही ट्वीट में इस बात का खंडन करते हुए यूपी के मंत्री मोहसिन रजा का बयान जारी किया है। बकौल मोहसिन रजा, इस बात पर कोई विवाद नहीं है। रजा का कहना है कि भगवा रंग उर्जावान होता है। इस रंग में रंगे जाने पर भवन की सुन्दरता बढ़ जाती है। और लुक बेहतर होता है। इस समय विपक्ष के पास कोई ढंग का मुद्दा नहीं है, इस लिए वे बात का बतंगड़ बना रहे हैं।
There is no need for controversy in such things, saffron is an energetic and bright looking colour, the building looks beautiful. Opposition has no big issues against us so they raise inconsequential things: Mohsin Raza,UP Minister on Haj House painted saffron pic.twitter.com/ZsvWLJt4wv
— ANI UP (@ANINewsUP) January 5, 2018
गौरतलब है कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को भगवा रंग में रंगे जाने पर भी विपक्ष ने काफी सवाल उठाये थे। रंग बदले जाने की आदत उत्तर प्रदेश में कोई नई नहीं है। मायवती और मुलायम की सरकार आने पर भी रंग बदले गए थे। अब देखना यह है कि नई सरकार रंग बदलने के अलावा भी विकास के कार्य करती है कि नहीं।

