Featured Article 

बिगबॉस के होस्ट सलमान ने बाहर निकलते ही किसको दी कुत्ता बनाने की धमकी कंटेस्टेंट ने भी दर्ज कराई सलमान के खिलाफ FIR

बिग बॉस का हर सीजन अपने साथ नए धमाके लेकर आता है. कभी हाई वोल्टेज ड्रामा, कभी एंटरटेनमेंट तो कभी लड़ाई झगड़ा. ये रियलिटी शो हर बार सुर्खियों में छाया रहता है. इस सीजन की शुरुआत कुछ ज्यादा ही मसालेदार रही. क्योंकि कंटेस्टेंट आपस में झगड़े ही. साथ ही इस झगड़े की गर्माहट शो के होस्ट सलमान तक पहुंची है.

खबर है कि पहले हफ्ते के वीक एंड के वार में शो से बाहर होने पर हसीना पार्कर के कथित दामाद जुबैर ने सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. जुबैर ने यह शिकायत मुंबई के एंटोप हिल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. इसमें जुबैर का आरोप है कि सलमान ने उन्हें वीक एंड के वार वाले एपिसोड के दौरान धमकी दी.

उन्होंने लिखा, सलमान ने मुझे नेशनल टीवी पर इंडस्ट्री में काम नहीं करने की धमकी दी है और बाहर निकलने पर कुत्ता बनाने की बात कही. बता दें कि एंटोप हिल पुलिस स्टेशन ने ये मामला लोनावला पुलिस को सौंप दिया है. बिग बॉस का सेट लोनावला में ही पड़ता है.

अब अगर बिग बॉस के घर के अंदर की बात करें तो जुबैर सलमान से डांट पड़ने के बाद टेंशन में आ गए थे. इसके बाद उन्होंने बहुत सारी दवाइयां खा लीं. उनकी हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. शनिवार के एपिसोड में सलमान बेहद गुस्से में दिखे थे. उन्होंने जुबैर को औकात में रहने को कहा था.

सलमान की नाराजगी देख जुबैर ने उन्हें सॉरी भाई कहा, लेकिन सलमान भड़क गए और कहा कि तू मुझे भाई नहीं बोलेगा. सलमान ने कहा, नाम खराब करने आते हैं यहां, अम्मी का नाम खराब करोगे, मोहल्ले का नाम खराब करोगे और क्या बोलोगे बच्चों के लिए आया हूं यहां. सलमान ने जुबैर के हसीना पार्कर के दामाद होने के दावे पर भी सवाल उठाया. सलमान का कहना था कि जुबैर ने इंटरव्यू में झूठ कहा है.

जुबैर का कहना था कि पार्कर परिवार ने उन्हें फंसाकर बेटी से शादी करवा दी. वहीं हसीना के परिवार ने इस बात से इंकार किया है.

 

Related posts

Leave a Comment