Breaking News 

एक बार फिर दिल्ली लौटे तमिलनाडु के किसान, PM आवास के बाहर किया प्रदर्शन

सूखे की मार झेल रहे तमिलनाडु के किसानों ने मार्च-अप्रैल महीने में कर्जमाफी की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में अपने खास तरीके के विरोध प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. अब एक बार फिर अपनी मांगों के साथ तमिलनाडु के किसान दिल्ली लौट आए हैं.

तकरीबन पचास किसानों ने रविवार को दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लेकर लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकाला. अपनी मांगों के साथ किसानों ने प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना दिया.

बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पचास से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई. प्रदर्शन कर रहे किसान केंद्र सरकार से राहत पैकेज और कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं.

पिछली दफा प्रदर्शन के दौरान किसानों की आवाज अनसुनी रह गई थी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया.

Related posts

Leave a Comment