Breaking News 

अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस खाई में गिरी

अमरनाथ के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर रामबन जिले के पास एक गहरे गड्ढ़े में गिर गई. इस हादसे में 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहनलाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी बस नचलाना बेल्ट के पास फिसलकर गहरे नाले में गिर गई. मोहनलाल ने कहा कि 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 19 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं. मरने वालों में 14 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों का ताल्लुक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, असम, हरियाणा और मध्य प्रदेश से था.

Related posts

Leave a Comment